
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बुधवार (14 अक्टूबर) को तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने कुल छह महिलाओं समेत 35 प्रत्याशियों की तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। बिहार में 7 नवंबर को तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले भाजपा दो सूचियां जारी कर चुकी हैं, जिनमें कुल 77 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इस तरह भाजपा ने अब तक 112 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर तीसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, पार्टी ने उसी के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें छातापुर से विधायक नीरज सिंह बबलू को पार्टी ने फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। नीरज सिंह, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे बड़े भाई हैं।
सुशांत के चचेरे भाई नीरज को छातापुर से टिकट
रामनगर (सुरक्षित) सीट से भागीरथी देवी, नरकटियागंज से रश्मि वर्मा, परिहार से गायत्री देवी, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा (सुरक्षित) से कविता पासवान को बीजेपी ने टिकट दिया है। भाजपा ने बगहा से राम सिंह, लौरिया से विनय बिहारी, रक्सौल से प्रमोद सिन्हा, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, चिरैया से लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से मोतिलाल प्रसाद, बाथनहा (सुरक्षित) से अनिल राम, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर और छातापुर से नीरज कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने सभी 112 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
इसके अलावा नरपतगंज से जयप्रकाश यादव, फारबिसगंज से विद्यासागर केसरी, जोकीहाट से रंजीत यादव, सिट्टी से विजय मंडल, बायसी से विनोद यादव, बनमनखी (सुरक्षित) से कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया से विजय खेमका, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, सहरसा से आलोक रंजन झा, दरभंगा से संजय सरावगी, हायाघाट से रामचंद्र शाह, केवटी से मुरारी मोहन झा, जाले से जीवेश कुमार, औराई से राम सूरत राय, कुढनी से केदार गुप्ता, मुजफ्फरपुर से सुरेश कुमार शर्मा और पाटेपुर (सुरक्षित) से लखिंदर पासवान बीजेपी के प्रत्याशी होंगे। गौरतलब है कि राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से गठबंधन के तहत भाजपा को 121 सीटें मिली हैं। भाजपा ने अपने कोटे से 9 सीटें मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दी हैं। बिहार की कुल 112 सीटों पर भाजपा मैदान में है। इस तरह उसने अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
भाजपा ने 6 अक्टूबर को जारी की थी पहली लिस्ट
इससे पहले भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को 27 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाली प्रख्यात शूटर और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने उन्हें जमुई से उम्मीदवार बनाया है। श्रेयसी सिंह ने पिछले दिनों ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। श्रेयसी सिंह के अलावा पार्टी ने पहली लिस्ट में कहलगांव से पवन कुमार यादव, बांका से रामनारायण मंडल, मुंगेर से प्रणव यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बाढ़ से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, काराकाट से राजेश्वर राज को टिकट दिया। भाजपा ने उन सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, जहां पर पहले चरण के तहत मतदान होना है। दूसरी लिस्ट में भाजपा ने 2 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। इस तीसरी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए थे।
पहले चरण में 28 अक्टूबर को इन सीटों पर होगा मतदान
बिहार चुनाव के पहले में 16 जिलों की इन 71 सीटों- कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया (एससी), बांका, कटोरिया (एसटी), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़, लखीसराय, शेखपुरा, बारबीघा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बराहरा, आरा, अगियांव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, दुमरांव, रायपुर (एससी), मोहनिया (एससी), भाबुआ, चैनपुर, चेनारी (एससी), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, देहरी, कराकट, अरवल, कुर्था, जेहानाबाद, घोसी, मखदूमपुर (एससी), गोह, ओबरा, नबी नगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोध गया (एससी), गया टाउन, टीकरी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, राजौली (एससी), हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वरसालीगंज, सिकंदरा (एससी), जमुई, झाझा, चकाई में वोट डाले जाएंगे।
Leave Comments