• Last Update 06:12 am

ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतदान किया
National

ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतदान किया

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मतदान कर भाजपा की जीत का दावा किया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज भी कसा। राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, इनमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। सिंधिया इसी क्षेत्र से मतदाता हैं, वे यहां के एमआई शिशु मंदिर पहुंचे और मतदान किया। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर रही है।

सिंधिया से जब पूछा गया कि दिग्विजय सिंह तो ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे है तो उनका जवाब था कि दिग्विजय सिंह अपने आप पर सवाल उठाएं, उन्होंने प्रदेश का क्या हाल कर रखा था, किस हालत में छोड़ा था। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाए और कहा है कि ईवीएम हैक हो सकती है। उन्होंने मतपत्र से वोटिंग की वकालत की। वहीं कांग्रेस और भाजपा के तमाम उम्मीदवारों ने मंदिरों में पहुंचकर अपने आराध्य को याद किया और जीत की मंगल कामना की। यही कारण है कि अधिकांश उम्मीदवारों के माथे पर तिलक नजर आ रहा है तो वे अपनी जीत का दावा भी कर रहे है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments