• Last Update 06:12 am

चेतन शर्मा चुनेंगे टीम इंडिया, भारत की सीनियर नेशनल सेलेक्शन कमिटी का चीफ सेलेक्टर चुना गया, कुरुविला और मोहंती का भी चयन
Sports

चेतन शर्मा चुनेंगे टीम इंडिया, भारत की सीनियर नेशनल सेलेक्शन कमिटी का चीफ सेलेक्टर चुना गया, कुरुविला और मोहंती का भी चयन

मुंबई। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को भारत की सीनियर नेशनल सेलेक्शन कमिटी का चीफ सेलेक्टर चुना गया है। इसके अलावा सीएसी ने 5 सदस्यीय टीम में अबे कुरुविला और देबाशीष मोहंती का भी चयन किया है। अब वे सरनदीप सिंह, जतीन परांजपे और देवांग गांधी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस साल सिंतबर में खत्म हो गया था। 

सीएसी ने टेस्ट खेलने के अनुभव के मामले में 'वरिष्ठता के आधार पर' समिति के अध्यक्ष के रूप में चेतन शर्मा की सिफारिश की है। बीसीसीआई के मुताबिक, सीएसी एक साल बाद तीनों चयनकर्ताओं की समीक्षा करेगी। सीएसी में मदन लाल, रूद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। समिति ने सीनियर चयन समिति के तीन सदस्यों को चुनने के लिए गुरुवार को आनलाइन उनका साक्षात्कार लिया।

बता दें कि चेतन शर्मा भारत के लिए 23 टेस्ट और 65 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें 1987 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेना बड़ी उपलब्धि है। चेतन शर्मा ने 18 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया। चेतन शर्मा ने दिसंबर 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। चेतन शर्मा ने टेस्ट में 61, जबकि वनडे इंटरनेशनल में 67 विकेट चटकाए। 

ओडिशा के देबाशीष मोहंती (44 साल) ने 1997 से 2001 तक दो टेस्ट और 45 वनडे मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया और 1999 विश्व कप में भी भाग लिया। तेज गेंदबाज रहे मोहंती के नाम टेस्ट में 4 और वनडे में 57 विकेट हैं।  देबाशीष मोहंती जनवरी 2001 में दिलीप ट्रॉफी के एक मुकाबले की पारी में सभी 10 विकेट ले चुके हैं। देबाशीष मोहंती ने ईस्ट जोन के खिलाफ ये कारनामा किया।

 मुंबई के तेज गेंदबाज कुरुविला (52 साल) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा. 1997 में उन्होंने 10 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले. उन्होंने दोनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 25-25 विकेट निकाले
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments