• Last Update 06:51 am

Retirement: विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लिया, महज 17 साल की उम्र में किया था डेब्यू
Sports

Retirement: विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लिया, महज 17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 35 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों से बुधवार को सन्यास ले लिया। साल 2002 में इंग्लैंड दौरे पर महज 17 साल 153 दिनों की उम्र में पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। पार्थिव ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और एक टी 20 इंटरनेशनल खेला। आखिरी बार 2018 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए मैच खेला था। घरेलू क्रिकेट में, उन्होंने गुजरात की तरफ से 194 प्रथम श्रेणी मैच खेले।

पार्थिव पटेल ने ट्विटर के जरिए क्रिकेट को अलिवदा कहने का एलान किया है। पटेल ने लिखा, 'मैं आज अपने 18 साल लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कह रहा हूं। बीसीसीआई ने मुझ पर भरोसा जताते हुए 17 साल की उम्र में ही टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया। बीसीसीआई ने जिस तरह से मेरा साथ दिया है उसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।' पार्थिव पटेल ने उन सभी कप्तानों को धन्यवाद कहा है जिनकी अगुवाई में वह टीम इंडिया के लिए खेले। सौरव गांगुली को खासतौर से शुक्रिया अदा करते हुए पार्थिव पटेल ने लिखा, 'दादा का मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। एक कप्तान के तौर गांगुली ने हमेशा मेरा साथ दिया और उनके साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।'

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments