• Last Update 05:15 am

Cricket: कगिसो रबाडा चोटिल, इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर
Sports

Cricket: कगिसो रबाडा चोटिल, इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा चोट के कारण बाहर हो गए हैं। रबाडा को दाएं पैर में स्ट्रेन की समस्या है। इसी कारण वह अंतिम टी-20 मैच में नहीं खेले। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने कि 25 साल के इस खिलाड़ी को ठीक होने में तीन सप्ताह का समय लगेगा।

सीएसए ने कहा, श्रीलंका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए ठीक होने और तैयारी के लिए खिलाड़ी को टीम और बायो बबल रिलीज कर दिया गया है। रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 17 मैचों मे 30 विकेट लिए थे। टीम को पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए बीते दो टी-20 मैचों में उन्होंने हालांकि ज्यादा प्रभावित नहीं किया। शुक्रवार से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments