• Last Update 06:53 am

टेस्ट करियर में पुजारा का सबसे धीमा अर्धशतक, पोंटिंग बोले- चेतेश्वर की धीमी बल्लेबाजी भारत के बाकी खिलाड़ियों पर दबाव बना रही है
Sports

टेस्ट करियर में पुजारा का सबसे धीमा अर्धशतक, पोंटिंग बोले- चेतेश्वर की धीमी बल्लेबाजी भारत के बाकी खिलाड़ियों पर दबाव बना रही है

सिडनी। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि चेतेश्वर पुजारा की धीमी बल्लेबाजी भारत के बाकी बल्लेबाजों पर दबाव बना रही है।पोंटिंग से जब पूछा गया कि क्या पुजारा को अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए। पोंटिंग ने शुक्रवार को ट्वीट किया, मुझे नहीं लगता कि यह सही सोच है। मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ा ज्यादा खुलकर खेलना चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि यह उनके बल्लेबाजी जोड़ीदार पर दबाव बना रही है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल आर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को उनकी धीमी पारियों की वजह से जाना जाता है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही चार मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में एक ऐसी ही पारी देखने को मिली। पुजारा ने यहां अपने टेस्ट करियर की सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी खेली। 50 रन बनाने के बाद पुजारा अपना विकेट गंवा बैठे।

सिडनी टेस्ट में 50 रन तक पहुंचने के लिए पुजारा ने 174 गेंद का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए। यह पुजारा की ना सिर्फ निजी तौर पर खेली गई सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments