• Last Update 06:10 am

Accident: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बस-गैस टैंकर की भीषण टक्कर, 12 की मौत, दर्जनों घायल
State

Accident: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बस-गैस टैंकर की भीषण टक्कर, 12 की मौत, दर्जनों घायल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार सुबह एक रोडवेज बस और गैस टैंकर में भीषण टक्कर हुई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि रोडवेज बस का एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

इस घटना में घायल हुए यात्रियों के अलग-अलग अस्पताल भेजा गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण हुई, जिससे सड़कों पर विजिविलिटी कम थी। जनपद के धनारी थाना इलाके में एनएच 509 पर ये हादसा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम और एसपी समेत तमाम आला अधिकारी पहुंच गई। इस हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जिला अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों का निर्देश दिया।  साथ ही घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराये जाने के भी निर्देश दिए हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments