• Last Update 08:27 am

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर सड़क हादसे में 6 की मौत, 4 घायल
National

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर सड़क हादसे में 6 की मौत, 4 घायल


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि सिद्धार्थनगर के मधुबेनिया कस्बे के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग जख्मी हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगें की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

त्रिपाठी ने बताया कि कपिलवस्तु कोतवाली इलाके के रक्सेल निवासी यह लोग अपने घर से मुंडन संस्कार करवाने के लिए मैरवा बिहार जा रहे थे। जैसे ही वह बढया गांव के पास पहुंचे, अचानक अनियंत्रित होकर कार पलट गई। चालक मुनील के भाई ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments