• Last Update 06:10 am

दीवाली के पहले कांग्रेस का दूसरा धमाका, 16 नामों की दूसरी लिस्ट जारी,नरोत्तम के खिलाफ राजेन्द्र भारती लड़ेंगे चुनाव, अशोकनगर और गोविंदपुरा अब भी होल्ड पर
Politics

दीवाली के पहले कांग्रेस का दूसरा धमाका, 16 नामों की दूसरी लिस्ट जारी,नरोत्तम के खिलाफ राजेन्द्र भारती लड़ेंगे चुनाव, अशोकनगर और गोविंदपुरा अब भी होल्ड पर

भोपाल , 4  नवंबर, न्यूज़मंच, 155 नामों की पहली लिस्ट जारी करने के अगले ही दिन कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी रविवार शाम को जारी कर दी। इस सूची में भी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की गोविंदपुरा विधानसभा को होल्ड किया गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस गोविंदपुरा सीट से भाजपा द्वारा नाम घोषित किए जाने का इंतज़ार कर रही है। भाजपा की घोषणा के बाद ही गोविंदपुरा विधानसभा से कांग्रेस अपना प्रत्याशी तय करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि भाजपा बाबूलाल गौर या उनकी पुत्रवधु कृष्णा गौर को अपना उम्मीदवार नहीं बनाती,तो वह पाला बदलकर कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है की कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन में काफी सावधानी बरती है। नाम घोषित करने के बाद बहुत विरोध के स्वर नहीं सुनाई दिए। इससे लगता है की बहुत सोच समझ कर और सभी की स्वीकृति से निर्णय लिए गए हैं।

राहुल गाँधी ने सभी आला नेताओं के साथ निर्णय लिए हैं, जिसकी वजह से पार्टी में संतोष और रोमांच का माहौल दिखाई दे रहा है। यह रोमांच सिर्फ कांग्रेस पार्टी तक ही सीमित नहीं है, इसकी लहरों ने बीजेपी के आला नेताओं तक को रोमांचित कर दिया है। 

एक के बाद एक क्रम में रोमांचक नामों के उद्घाटन का सिलसिला जारी ह| और अब ये नयी 16 नामो की लिस्ट आ गयी है| 

इस तरह हैं कि कांग्रेस की लिस्ट के 16 प्रत्याशी:

1. विजयपुर से रामनिवास रावत
2. सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा
3. दतिया से राजेंद्र भारती
4. शिवपुरी से सिद्धार्थ लाड़
5. कोलारस से महेंद्र सिंह यादव
6.गुना से चंद्र प्रकाश अहिरवार
7. चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान
8.मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव
9. राजनगर से विक्रम सिंह "नाती राजा"
10. सीधी से कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी
11. देवसर से राम भजन साकेत
12. आमला से मनोज मालवीय
13. नरेला से डॉक्टर महेंद्र सिंह चौहान
14. ब्यावरा से गोवर्धन दांगी
15. अलीराजपुर से मुकेश पटेल
16. पेटलावद से वाल सिंह मीणा


155  उम्मीदवारों की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें :

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments