
नई दिल्ली/भोपाल,3 नवंबर, न्यूज़मंच, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद से ही चुनावी दंगल शूरू हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में सेंध लगाई तो कांग्रेस ने भी बीजेपी को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। शनिवार को दिल्ली में एमपी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंज चौहान के साले और साधना सिंह के भाई संजय सिंह मसानी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। संजय सिंह कई बार पहले भी सुर्खियों में आ चुके हैं। वो गोंदिया, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं|
कांग्रेस में शामिल होते ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी में संगठन कार्यकर्ताओं को मौका नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में अब नाथ की जरूरत है। प्रदेश में कामदारों को अलग और नामदारों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उम्मीद है कमलनाथ जी ने जैसे छिंदवाड़ा का विकास मॉडल दिया उसी तरह वे मध्यप्रदेश में विकास को आगे बढ़ाएगा|
बता दें कि संजय सिंह मसानी बालाघाट की वारासिवनी सीट पर रुचि दिखाई है। वो इस सीट पर एक्टिव भी हुए और जनता के बीच भी गए हैं|
जहाँ एक तरफ कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया है, वही कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कम शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस में आने का न्योता दे डाला (देखें वीडियो)
सलूजा ने यह भी कहा की और भी कई कद्दावर नेताओं की कांग्रेस से जुड़ने की खबर आ सकती है (देखें वीडियो)
Leave Comments