
भोपाल, न्यूज़मंच, भारतीय जनता पार्टी में टिकिट बांटे जाने को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है। इस घमासान में बीजेपी के बड़े नेता भी खुलकर विरोध दर्ज करते नजर आ रहे। ऐसे ही नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर का नाम भी शामिल है।
राजनैतिक हलकों में कहबर है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर से फोन पर बात कर पार्टी में आने का ऑफर दिया है। हालांकि गौर कांग्रेस की तरफ से ऑफर मिलने के सम्बंध में कुछ भी बोलने से बचते रहे। भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर लगातार 9 बार से विधायक चुनकर आने वाले बाबूलाल गौर को उम्मीद थी कि पार्टी इस बार गोविंदपुरा सीट से उनकी बहु कृष्णा गौर को उम्मीदवार घोषित कर सकती है। लेकिन कल (शुक्रवार) को विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई भारतीय जनता पार्टी के 177 उम्मीदवारों की सूची में गोविंदपुर विधानसभा को होल्ड किए जाने से बाबुलाल गौर के समर्थक भड़क गए और अपने नेता को टिकिट नहीं दिए जाने से नाराज होकर बीजेपी के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया।
आज सुबह कार्यकर्ता बाबुलाल गौर और कृष्ण गौर के के निवास पर पहुँचे। जहां कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति आक्रोश देखकर कृष्णा गौर ने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। कार्यकर्ताओं की बैठक में कृष्णा गौर ने आलाकमान ने मेरे हित में गोविंदपुरा सीट होल्ड की। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने और गोविंदपुरा के कार्यकर्ताओं ने पिछले 40 सालों से भाजपा का झंडा बुलंद किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि कल की सूची में पहली सूची में मेरा नाम होगा, लेकिन सीट होल्ड होने से कार्यकर्ता मायूस हुए हैं। मीडिया में जारी चल रही खबरों में अनुसार शनिवार सुबह बाबूलाल गौर के बंगले उनके समर्थकों की एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कृष्णा गौर भी मौजूद रही। बैठक में भाजपा के कई मंडल पदाधिकारी, गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के कई पार्षद भी खास तौर पर मौजूद थे। कृष्णा गौर ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि चाहे जो हो, मैं हर हाल में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडूंगी। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा टिकिट मांगने पर परिवारवाद का नाम लेकर जो सवाल उठाए गए, उसको लेकर मेरे मन में पीड़ा है, मैंने संगठन के लिए काम किया है.कई नेताओ के बच्चों को टिकिट मिले है, जिसके कई उदाहरण मेरे पास हैं। वहीं मीडिया से बात करते हुए कृष्णा गौर ने कहा कि मुझे संगठन पर पूरा भरोसा और उम्मीद है कि मुझे ही टिकिट मिलेगा।
Leave Comments