
भोपाल.न्यूसमंच. भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी की गई 177 उम्मीदवारों की सूची में से तीन मंत्रियों सहित करीब 35 विधायकों के टिकिट काटे गए हैं। टिकिट कटने वाले नामों में सबसे चौकानें वाला नाम ग्वालियर पूर्व से विधायक रही प्रदेश सरकार में मंत्री माया सिंह का है। माया सिंह का टिकिट काटकर ग्वालियर नगर निगम में पार्षद रहे सतीश सिकरवार को टिकिट दिया गया है। वहीं 7 विधानसभा चुनाव जीत चुके मंत्री गौरी शंकर शेजवार का टिकिट काटकर उनके बेटे मुदित शेजवार को टिकिट दिया गया है। इसके अलावा रामपुर बघेलान से विधायक रहे प्रदेश सरकार में मंत्री हर्ष सिंह का टिकिट काटकर विक्रम सिंह को टिकिट दिया गया है।
बीजेपी ने 177 नामों की पहली सूची जारी की थी, इस सूची में 35 विधायकों के टिकिट काटे गए हैं। इन 35 विधायकों में 7 महिला विधायक शामिल हैं। इनमें सुर्खी से विधायक रही पारुल साहू का टिकिट काटकर सुधीर यादव को टिकिट दिया गया है। वहीं बड़ा मलहरा से विधायक रही रेखा यादव का टिकिट काटकर सरकार में मंत्री रही ललिता यादव को टिकिट दिया गया। पृथ्वीपुर से अनीता यादव का टिकिट कटा है। टिकिट कटने वाली महिला विधायकों के नामों में अनीता सुनील नायक, सेमरिया से नीलम अभय मिश्रा, सम्पतिया उइके, संगीता चारेल आदि हैं। वहीं अपने विवादित बयानों से अक्सर चर्चा में रहने गुना से विधायक पन्नालाल शाक्य का टिकिट काटकर अशोकनगर से विधायक रहे गोपीलाल जाटव को गुना से टिकिट दिया गया है। इसके अलावा बेल सिंह भूरिया, कल्प सिंह भाभर, बागली से चंपालाल देवड़ा, उमादेवी खटीक, महेंद्र सिंह सहित करीब 35 विधायकों के टिकिट कटे हैं।
बाबुलाल गौर सहित इंदौर की सभी सीटें होल्ड
मंत्री बाबुलाल गौर की गोविंदपुरा, स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन की जबलपुर उत्तर मध्य सहित इंदौर की सभी सीटें होल्ड की गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिनों में बीजेपी इन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
Leave Comments