• Last Update 05:14 am

यह क्या बोल गए राहुल गांधी...कांग्रेस के पास पैसे की तंगी..कैसे लड़ेगी चुनाव...
Politics

यह क्या बोल गए राहुल गांधी...कांग्रेस के पास पैसे की तंगी..कैसे लड़ेगी चुनाव...

इंदौर, 30 अक्टूबर, (न्यूजमंच), कांग्रेस एग्रेसिव होकर चुनाव लड़ रही है, पर कांग्रेस स्ट्रगल भी कर रही है, क्योंकि कांग्रेस के पास पैसा नहीं है। यह बात राहुल गांधी ने खुद अपने मुंह से कबूल की, ऐन चुनावी वक्त में राहुल द्वारा पार्टी के पास पैसे की तंगी का यह कबूलनामा कहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित न कर दे, क्योंकि पैसे की तंगी को लेकर कांग्रेस को चुनावी खर्चे वहन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
राहुल अपने मालवा दौरे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह इंदौर में प्रदेश के चुनिंदा पत्रकारों से रूबरू हुए, और चर्चा के दौरान ही उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस को पैसों की कमी के कारण स्ट्रगल करना पड़ रहा है। राहुल ने इसी मुद्दे पर भाजपा को जरूर घेरा, उन्होंने कहा कि भाजपा जो कर रही है वो आपका और जनता का पैसा ही जनता को दे रही है और प्रचारित करते है कि वे कर्ज माफ कर रही है । 
पत्रकारों द्वारा किए गए सवालों के जवाब में राहुल प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर होते नजर आए। उन्होंने सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाई और बड़े घोटालों में उलझी रही। सीबीआई चीफ को इसलिए हटाया, क्योंकि राफेल मामले में इंक्वायरी घोटाले का खुलासा हो सकता था। राहुल ने कहा कि जिस दिन एक कागज, उसमें निकलेगा, उस पर नरेंद्र मोदी और अम्बानी लिखा होगा, इसलिए वक़्त रहते चौकीदार ने सीबीआई चीफ को हटा दिया। 

करप्शन पर कंफ्यूज राहुल
राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं सभी राज्यों में जाता हूं । हर जगह इतना करप्शन है कि मैं कंफ्यूज हो जाता हूं कि किसने किया पहले वाले ने किया या इन्होंने किया । 

राहुल बोले खूबसूरत हैं सिंधिया
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार का चेहरा सामने लाने से जुड़े एक सवाल पर राहुल ने कहा कि कुछ क्वालिटी सिंधिया में है, तो कमलनाथ के पास अनुभव है। राहुल बोले सिंघिया खूबसूरत है तो हम एक को सामने क्यो रखे हमारे सभी चेहरे हैं मध्यप्रदेश में। मालवा दौरे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की गैरमौजूदगी को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी को चर्चाओं पर राहुल ने बताया कि उन्होंने दिग्विजय सिंह किसी कार्य विशेष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी वजह से आज वह इस दौरे में उनके साथ नहीं है। कांग्रेस की लगातार हार पर के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए राहुल ने कहा कि यदि हम लगातार हार है तो उसमें किसी और कि गलती नही हमारी ही गलती रही है। अब उस गलती में सुधार कर एक रणनीति के तहत ही इस चुनाव को लड़ रहे हैं। राहुल ने कहा कि आपको देखने को मिलेगा कि हमने टिकिट वितरण में काफी सुधार किया है।

नहीं मिलेगा पैराशूट स्टाइल से टिकिट
एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब पैराशूट स्टाइल से किसी को टिकिट नहीं दिया जाएगा। हालांकि राहुल ने यहां यह भी जोड़ा कि कोई एक दो अपवाद हो सकते है, पर अब यह रूटीन में नहीं होगा
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान,छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हमने गंभीरता से काम किया है, हमने अपने पुराने सिस्टम को बदला है। राहुल ने बताया कि कैंडिडेट चयन के लिए कांग्रेस ने एक शक्ति एप्प बनाया है, जिसमें कार्यकर्ता केंडिडेट के बारे अपनी राय दे रहे हैं ।

हर कैंडिडेट सर्वे के आधार पर
राहुल के साथ मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रतायशी चयन से जुड़े एक सवाल पर बोलते हुए कहा कि हर चुनाव की एक प्लानिंग होती है। हम पहले जो गलती कर चुके हैं, अब वह गलती नही करेंगेम कमलनाथ ने बताया कि इस बार एक-एक सीट पर सर्वे के आधार पर हम केंडिडेट का चयन कर रहे है ।

पीडीपी और मोदी जी के समझौते के कारण कश्मीर में लोग मर रहे हैं
राहुल अपनी बातचीत में पाकिस्तान का मुद्दा उठाना नहीं भूले, उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को डिस्टर्ब करना पाकिस्तान के डीएनए में है, और पाकिस्तान वही करेगा। अगर हम उसे अपॉरचुनिटी देंगे, तो वह फायदा उठाएंगे। मोदी जी ने कश्मीर में पीडीपी से समझौता किया, ये उनके लिए ऑपर्चुनिटी थी, जिसके कारण वह लोग मर रहे है ।

You can share this post!


Leave Comments