• Last Update 06:53 am

कांग्रेस ने होशंगाबाद से दिया बीजेपी के सरताज को टिकिट, देवसर से बदला प्रत्याशी, जारी की 16 नामों की पांचवी सूची - मानपुर होल्ड
Politics

कांग्रेस ने होशंगाबाद से दिया बीजेपी के सरताज को टिकिट, देवसर से बदला प्रत्याशी, जारी की 16 नामों की पांचवी सूची - मानपुर होल्ड

भोपाल, न्यूज़ मंच, कांग्रेस ने गुरुवार शाम करीब पौने पांच बजे अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में सबसे चौकाने वाला नाम भाजपा के दिग्गज नेता और प्रदेश सरकारमे कैबिनेट मंत्री रहे सरताज सिंह का है| हालांकि लिस्ट आने के कुछ ही देर पहले सरताज सिंह ने कांग्रेस के टिकिट पर होशंगाबाद से चुनाव लड़ने का एलान किया था।

कांग्रेस ने इस लिस्ट में पूर्व में घोषित किए गए एक प्रत्याशी के नाम मे बदलाव किया है। कांग्रेस ने सीधी जिले की देवसर विधानसभा से पहले रामभजन साकेत की घोषणा की थी, अब कांग्रेस ने रामभजन साकेत के स्थान पर वंशमनी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वर्मा ने 2013 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था और वह दूसरे नंबर पर रहे थे। 2013 के चुनाव में वर्मा भाजपा के राजेन्द्र मेश्राम से हार गए थे। इसके पहले वह 2008 में भी कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लड़ चुके हैं और इस चुनाव में भी वह बीजेपी के रामचरित्र वर्मा से करीब 30 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हारे थे।

आशंका जताई जा रही थी कि वर्मा इस बार फिर बागी होकर चुनावी मैदान में उतरकर कांग्रेस को नुकसान पहुँचा सकते हैं,शायद इसी डर से कांग्रेस ने रामभजन साकेत का टिकिट बदलकर वंशमनी वर्मा को दिया। इस लिस्ट की घोषणा के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 229 प्रत्याशियों तय किए जा चुके हैं। अब सिर्फ उमरिया जिले की अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित मानपुर विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा किया जाना शेष हैं। कांग्रेस ने अपनी पांचवी लिस्ट में मानपुर विधानसभा के आगे पेंडिंग लिखा हुआ है।

यह है 17 नामों की पांचवीं लिस्ट:-
1. श्योपुर से बाबू चंदेल 
2. रहली से कमलेश साहू 
3. मलहरा से प्रद्युम्न सिंह लोधी 
4. पथरिया से गौरव पटेल 
5. पन्ना से शिवजीत सिंह 
6. देवसर से वंशमणि वर्मा (राम भजन साकेत के स्थान पर) मानपुर (पेंडिंग)
7. अमरवाड़ा से मिथिलेश जैन 
8. जबलपुर उत्तर से विनय कुमार सक्सेना 
9. होशंगाबाद से सरताज सिंह 
10. पिपरिया से हरीश बेमान 
11. गोविंदपुरा से गिरीश शर्मा 
12. हुजूर से नरेश ज्ञानचंदानी 
13. खातेगांव से ओम पटेल 
14. गरोठ से सुभाष सुजतिया
15. मनासा से उमराव सिंह गुर्जर 
16. नीमच से सत्यनारायण पाटीदार

You can share this post!


Leave Comments