
कांग्रेस ने दिवाली की रात मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी, जो कि पिछले हफ्ते पार्टी में शामिल हो गए थे, का नाम भी 29 नामों की सूची में शामिल किया हैं। संजय सिंह मसानी को कांग्रेस ने वारासिवनी से टिकट दिया है।
चौथी सूची में कांग्रेस ने पूर्व में घोषित किए दो उम्मीदवारों के टिकट भी काटे हैं. कांग्रेस ने सिरोंज से अशोक त्यागी का टिकट काट कर मसर्रत शाहीद को मौका दिया है. वहीं बुरहानपुर से भी हामिद काजी की जगह रविंद्र महाजन को उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट में घोषित के गए 29 नामों के साथ ही कुल 211 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।
1. भिंड से रमेश दुबे
2. गोहद से रनवीर जाटव
3. ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण
4. दमोह से राहुल सिंह लोधी
5. हटा से हरीशंकर चौधरी
6. बांधवगढ़ से डॉ. ध्यान सिंह परस्ते
7. जबलपुर पूर्व से लखन घंगौरिया
8. निवास से डॉ. अशोक मसकोले
9. बालाघाट से विश्वेश्वर भगत
10. वारासिवनी से संजय सिंह मसानी
11. कटनगी से तामलाल सहारे
12. सिरोंज से मसर्रत शहीद
13. सुजालपुर से रामवीर सिकरवार
14. खंडवा से कुंदन मालवीय
15. पंधना से छाया मोर
16. बुरहानपुर से रवींद्र महाजन
17. खरगौन से रवि जोशी
18. पंसीमल से चंद्रभागा किरारे
19. देपालपुर से विशाल पटेल
20. इंदौर – 1 से प्रीति अग्निहोत्री
21. इंदौर – 4 से सुजीत सिंह चड्डा
22. महिदपुर से सरदार सिंह चौहा
23. उज्जैन उत्तर से राजेंद्र भारती
24. उज्जैन दक्षिण से राजेंद्र वशिष्ठ
25. रतलाम शहर से प्रेमलता दवे
26. मंदसौर से नरेंद्र नहाता
27. मल्हरगढ़ से परशुराम सिसौदिया
28. अलोट से मनोज चावल
29. जवाद से राजकुमार अहीर
13 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
155 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
इससे पहले कांग्रेस ने अपनी तीन लिस्ट निकलीं थीं। पहली लिस्ट में 155, दूसरी लिस्ट में 16, तीसरी लिस्ट में 13 और अब चौथी लिस्ट में 29 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस कुल 230 में से 213 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी, 155, 16 और 13 के बाद 29 प्रत्याशियों की नई सूची जारी। pic.twitter.com/GzwNsia1VC
— MP कांग्रेस (@INCMP) 7 November 2018
Leave Comments