कांग्रेस बनाएगी सामान्य वर्ग आयोग, महिलाओं को देगी मुफ्त स्मार्टफोन, 86 पेज का वचन पत्र, 1098 घोषणाएँ, कांग्रेस के वादों से रूबरू होने पढ़े पूरी खबर
न्यूजमंच.भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय पर आज (शनिवार) दोपहर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। वचनपत्र के नाम से जारी किए गए कांग्रेस के इस लंबे-चौड़े घोषणा पत्र में 86 पेज हैं। जिसमें समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रख कर घोषणाओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 50 सेक्टरों में 1098 घोषणाएं की हैं। जिनमें 17 से 45 साल उम्र तक की बीपीएल महिलाओं को निशुल्क स्मार्ट फोन देने की घोषणा शामिल है, तो वहीं सामान्य वर्ग आयोग के गठन की बात भी कांग्रेस ने कही है।
कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के वचन पत्र और बीजेपी के दृष्टि पत्र में अंतर बताते हुए कहा है कि कांग्रेस झूठ के आधार पर चुनाव लड़ना चाहती है। कांग्रेस के नेता रोज झूठ बोल रहे हैं और वही झूठ वचन पत्र पर लिखा है। तोमर ने कहा कि बीजेपी का दृष्टि पत्र सच और वास्तविकता के आधार पर होगा। दृष्टि पत्र सच्चा हो इसलिए हम जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।
कांग्रेस की प्रमुख घोषणाएं
- 60 साल की आयु पूर्ण करने वाले किसानों को ₹1000 प्रतिमाह पेंशन
- छोटे किसानों की लड़कियों के विवाह के लिए ₹51000 की मदद
- ग्राम पंचायतों में गौशाला बनाने के लिए अनुदान
- हॉर्टिकल्चर को बढ़ावा देने की घोषणा
- फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाने का भी ऐलान
- पान उत्पादन के लिए नया कॉरपोरेशन और अनुसंधान केंद्र बनाने की घोषणा
- घोषणा पत्र में कांग्रेस का बड़ा दावा
- आवास अधिकार कानून लाने लाएगी कांग्रेस
- ढाई लाख रुपए तक की आर्थिक मदद करेगी सरकार
- स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा
- दमहिलाओं को सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन देगी
- पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर ₹1000 होगी
- नर्मदा पथ का होगा निर्माण
- नदियों को साफ करने की भी घोषणा
- उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नया विभाग खोला जाएगा कांग्रेस के घोषणापत्र में किसान, युवा, महिला, मजदूर, sc-st, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग समेत व्यापारी और उद्योगों के लिए बड़े ऐलान
- कांग्रेस के वचन पत्र में प्रदेश को खुशहाल और समृद्ध बनाने का दावा
- 81 लाख किसानों को फायदा देने के लिए 75 हजार आठ सौ करोड का कर्ज माफी का ऐलान
- यूपीए सरकार के समय के स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा लागू करने का दावा
- सिंचाई के लिए बिजली की दरों को आधा करने और नई फसल बीमा योजना लागू करने का दावा
- किसानों के जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा के लिए के साथ किसान क्रेडिट की लिमिट बढ़ाने की घोषणा
- किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण वापस होंगे
- बिजली चोरी के गलत प्रकरणों को वापस करेगी कांग्रेस
घोषणा पत्र
Leave Comments