• Last Update 06:51 am

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: 2800 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, देवास में टूटा मंच, कई नेताओं के साथ नीचे गिरे कांग्रेस प्रत्याशी, वीडियो हुआ वायरल
Politics

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: 2800 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, देवास में टूटा मंच, कई नेताओं के साथ नीचे गिरे कांग्रेस प्रत्याशी, वीडियो हुआ वायरल

न्यूजमंच.भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत जारी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज (शुक्रवार) नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन था। गैर आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक मध्यप्रदेश के अलग-अलग विधानसभाओं से कुल 2800 प्रत्यशियों ने अपने नामांकन फार्म जमा किए हैं।

नामांकन जमा करने के आखिरी दिन देवास से कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह ठाकुर का सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। दरअसल ठाकुर शुक्रवार दोपहर नामांकन फार्म जमा करने रैली की शक्ल में निर्वाचन कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। ऐसे ही एक कार्यक्रम में वे मंच पर थे, उसी समय ही एकाएक मंच टूटकर गिर गया और मंच पर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह ठाकुर अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मंच से नीचे गिर गए। अचानक मंच धराशयी होने से जय सिंह ठाकुर समेत कई कांग्रेसी नेताओं को चोटें आईं, गनीमत रही कि किसी भी नेता और कार्यकर्ता को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मंच टूटने के हादसे के बाद जय सिंह निर्वाचन कार्यलय पहुँचे और नामांकन फार्म जमा किया। 

अंतिम दिन लगी रही नामांकनों के लिए भीड़-

शुक्रवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था, इससे अभ्यर्थियों की भारी भीड़ लगी रही। अब तक जमा हो चुके इन सभी नामांकन फॉर्मों की 12 नबंवर को जांच होगी। 14 नबंवर नामांकन फार्म वापिस लेने की आखिरी तारीख है, प्रत्याशी 14 नबंवर तक अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकेंगे। इसके बाद चुनावी मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार होगी और उन्हें चुनाव चिन्हों बांटे जाएंगे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments