
मध्य प्रदेश इलेक्शन के पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की एक वीडियो शेयर की है| इस वीडियो में कमलनाथ ये कहते दिख रहे हैं कि, "कोई कहता है इसके ऊपर तो चार केस है, मैं कहता हूं होए पड़े पांच, हम तो इसमें हैं कि मुझे तो जीतने वाला चाहिए|" (देखें वीडियो)
इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती| लेकिन ये सीएम शिवराज ने ट्वीट की है | जिस ग्रुप ने इसे पहले शेयर किया है, उसमे ये भी लिखा गया है कि , कांग्रेस के हाथ, अपराधियों के साथ#Criminal Kamalnath"
इसे शेयर करते हुए शिवराज ने लिखा है,
""अगर यही कांग्रेस की राजनीति है तो...बाक़ी जनता ख़ुद ही समझदार है, वही फ़ैसला करेगी की 28 नवंबर को मतदान कर किसको विजयी बनाएगी।"
अगर यही कांग्रेस की राजनीति है तो...
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) 3 November 2018
बाक़ी जनता ख़ुद ही समझदार है, वही फ़ैसला करेगी की 28 नवंबर को मतदान कर किसको विजयी बनाएगी। https://t.co/373ftunzGg
कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने शिवराज सिंह की ट्वीट की वीडियो को 'डॉक्टर्ड वीडियो', बताया है और लिखा है , "क्या शिवराज सिंह जी अब अपनी साख बचाने के लिए डॉक्टर्ड वीडियो का सहारा लेंगें, प्रदेश की जनता 28 नवंबर को ऐसे एडिटेड वीडियो का जवाब देगी." शोभा ओझा ने कहा कि वे शिवराज के ट्वीट की शिकायत चुनाव आयोग में करेंगी'.
क्या शिवराज सिंह जी अब अपनी साख बचाने के लिए डॉक्ट्रड वीडियो का सहारा लेंगें, प्रदेश की जनता 28 नवंबर को ऐसे एडिटेड वीडियो का जवाब देगी#मामा_तो_गयोhttps://t.co/DpKrB3TUdo
— Shobha Oza (@Shobha_Oza) 3 November 2018
इस वीडियो को बीजेपी ने असली बताया है. बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा 'देखिये कमलनाथ का जो वीडियो वायरल हुआ और जिस पर शिवराज सिंह ने टिप्पणी की है वो वीडियो वाकई ये दर्शाता है कि कांग्रेस की प्रवृत्ति आपराधिक हो चली है. अगर ये वीडियो झूठा है, फर्जी है, तो कमलनाथ जी स्वयं आएं और साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराएं.'
Leave Comments