
होशंगाबाद, न्यूज़ मंच, सरताज सिंह, मध्य प्रदेश में बीजेपी से जुड़ा एक पुराना नाम है। जिस विचारधारा को कई सालों समर्थन दिया, उसके मंत्री पद से पहले ही निकल दिया गया था। एक लम्बे इंतज़ार और बड़े ही नाटकीय ढंग से, अब जब उन्हें सिवनी मालवा सीट से विधान सभा सीट के लिए टिकट नहीं मिला तो बहुत आहत हुए।
सरताज सिंह मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रह चुके हैं और 2004 में भारत की लोकसभा के पूर्व सदस्य थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का अभिन्न अंग रहे । हालांकि, उन्हें बाबूलाल गौर के साथ भाजपा के तथाकथित "75 साल प्लस फार्मूला" के तहत पद से इस्तीफा देना पड़ा । बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 के लिए सिवनी मालवा से टिकट देने से इनकार कर दिया। बाबू लाल गौर को भी टिकिट नहीं दिया गया है, लेकिन गोविंदपुरा सीट से उनकी पुत्रवधु कृष्णा गौर को टिकट मिला है।
सरताज सिंह सीट होल्ड किये जाने से चिंतित तो थे ही, लेकिन जब सीट पर उनका नाम नहीं आया तो वे बेहद आहत हुए। टिकिट न मिलने से दुखी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेताकार्यकर्ताओं के सामने रो पड़े। रुमाल से आंसुओं को छिपाने की कोशिश करने वाला सरताज सिंह का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ।
इस दौरान सरताज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वह सिवनी-मालवा से नहीं, होशंगाबाद से चुनाव लड़ेंगे।
कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सरताज सिंह कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ होशंगाबाद जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और नामांकन फॉर्म खरीदा। (देखे वीडियो)
इसके कुछ ही देर बाद सरताज सिंह ने होशंगाबाद विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। (देखें वीडियो)
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सरताज सिंह फोन पर बात करते दिखाई दे रहे थे। उनकी बातचीत से लग रहा था कि सामने से उनका टिकट काटकर किसी और को टिकट दिए जाने पर उनकी राय मांगी जा रही है, जिस पर सरताज सिंह ने दो टूक शब्दों में फोन पर कहा था कि आप यह गलत कर रहे हैं। सोशल मीडिया में चर्चा जोरों पर थी कि सरताज सिंह के पास आने वाला फोन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान या फिर नरेंद्र सिंह तोमर का था, भाजपा द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा से आखिर तक टिकिट नहीं मिलने से सरताज सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली और अब कांग्रेस के टिकिट पर होशंगाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।
बीजेपी की पहले आयी हुई लिस्ट के बाद फ़ोन पर बात करते हुए वीडियो यहाँ देखें
सरताज सिंह 1970 से राजनैतिक जीवन मे सक्रिय हैं, वह सिवनी मालवा से विधायक रहने के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने चुनावी मैदान में कांग्रेस कई दिग्गज नेताओं को शिकस्त दी है। वे होशंगाबाद से सांसद भी रह चुके हैं।
सरताज सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने न्यूजमंच को बताया कि सरताज सिंह जी के कांग्रेस में आने की औपचारिक घोषणा होनी है।
Leave Comments