
बीजेपी ने जैसे ही अपनी 155 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट का ऐलान किया, मध्य प्रदेश की राजनीति में मानो भूचाल सा आ गया | कुछ अपने पराये हो गए और कुछ परायों के नाम अपनों में शामिल कर लिए गए|
ऐसे में कुछ वो भी थे जो मौजूदा विधायक थे, और उन्हें पूरा भरोसा था कि टिकट तो उन्हें किसी भी हाल में मिलेगा | टिकट ना मिले, ये तो सोचा ही नहीं |हद्द तो तब हुई जब 34 मौजूदा विधायकों के टिकट ही रद्द कर दिए गए और और गोविंदपुरा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर जैसे कई दिग्गजों की टिकट को रोक दिया गया|
कुछ बुरा मानकर पार्टी छोड़ कर चले गए और कुछ बगावत पर आ गए और विरोध करने लगे | इसी के बीच, बाबूलाल गौर का ये वीडियो सामने आया जिसमे वे इस बात पर पूरा भरोसा दिखा रहे हैं की स्वयं प्रधान मंत्री ने उनसे कहा है कि, बाबू लाल गौर को एक बार और टिकट मिलेगा | अब इससे ज़्यादा गारंटी क्या हो सकती है |
बाबू लाल गौर ने ये भी कहा की वे निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे | अगर लड़ेंगे तो अपनी पार्टी से ही लड़ेंगे |
सरताज सिंह के वीडियो पर, जिसमे सरताज ने खुद कहा की उनका टिकट कट गया है, की भी उन्होंने कोई पुष्टि नहीं की (वीडियो यहाँ देखें) |
बाबू लाल गौर ने इसपर कोई टिपण्णी नहीं की | उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा सीट पर भी अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है | हालाँकि सरताज सिंह के वीडियो में ये पता चल रहा है कि उन्हें पार्टी के द्वारा मन कर दिया गया है और वे इसे काफी दुखी हैं |
बाबू लाल गौर की तरह ही सरताज सिंह को भी लगता है की सिवनी मालवा सीट को बीजेपी की सीट बनाने में उनका बड़ा हाथ है| और बीजेपी ने उनकी सीट को रोक कर उन्हें दुखी किया है|
Leave Comments