• Last Update 05:38 am

बीजेपी के गले की फांस बन सकती है, ज्योतिरादित्य सिंधिया को उन्हीं के गढ़ में घेरने की रणनीति
Politics

बीजेपी के गले की फांस बन सकती है, ज्योतिरादित्य सिंधिया को उन्हीं के गढ़ में घेरने की रणनीति

भोपाल.न्यूसमंच, मध्यप्रदेश के अशोकनगर में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को उन्हीं के गढ़ में घेरने के लिए बीजेपी ने विशेष रणनीति के तहत सिंधिया के खास सिपह सालार रहे डॉ केपी यादव को मुंगावली और भूपेंद्र द्विवेदी को चंदेरी से अपना प्रत्याशी बनाया है। लेकिन भाजपा का यह दांव अब पार्टी के लिए ही गले में फंसी फांस की तरह साबित होता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने के साथ ही अशोकनगर में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ बीजेपी का अंदरूनी घमासान अब जमीनी स्तर पर भी शुरू हो गया है।

(यहाँ नारेबाजी के शॉट्स और स्क्रीन शॉट्स)

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अशोकनगर से बीजेपी के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय देशराज सिंह यादव एवं जिलापंचायत अध्यक्ष बाई साहब यादव के बेटे यादवेंद्र फिलहाल पार्टी के प्रदेश मुख्यालय जाकर अपना विरोध दर्ज कराने की बात कह रहे हैं। यादवेंद्र की मां बाई साहब यादव 8 महीने पहले हुए मुंगावली उपचुनाव में कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह यादव से महज 3 हजार वोटों से हारी थीं। इसी आधार पर यादवेंद्र और उनके अन्य परिजन बाई साहब का मुंगावली से टिकिट तय मान रहे थे, लेकिन डॉ केपी यादव के नाम की घोषणा के बाद वे पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने की फिराक में हैं। यादवेंद्र ने सीधे शब्दों में कहा है कि फिलहाल वे भोपाल जाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे, इसके बाद उनके कार्यकर्ता जो कहेंगे, वह करेंगे। सूत्र बताते हैं कि यादवेंद्र भाजपा से बागी होकर बसपा का दामन थाम मुंगावली विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 

(ये है यादवेंद्र का एलान, देखिए वीडियो)


जिले की तीन में से दो विधानसभाओं पर कांग्रेसियो को टिकिट देने के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंघई का कहना है कि पार्टी में जो टिकिट दिया जाता है, वह सर्वे के अनुसार दिया जाता है, जो जिताऊ प्रत्याशी होता है उसे ही टिकिट मिलता है। पार्टी में उच्च स्तर पर रायशुमारी और सोचविचार के बाद ही टिकिट दिया जाता है, कोई भी कार्यकर्ता
पार्टी में कभी भी शामिल हो, वह पार्टी का कार्यकर्ता ही होता है।।

(वीडियो में देखिए क्या कह रहे हैं भाजपा अध्यक्ष जय कुमार सिंघई)

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments