
अशोकनगर, २ नवंबर, न्यूसमंच, एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए भूपेंद्र द्विवेदी को चन्देरी विधानसभा सीट से भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वही मुंगावली विधानसभा से 6 माह पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर आये डॉ केपी यादव को भी भाजपा ने अपना प्रत्यासी घोषित किया है। अशोकनगर जिले में 3 विधानसभा है और दो विधानसभा में कांग्रेस पार्टी वगावत करके भाजपा के दामन थामने बाले नेताओ को अपनी किस्मत आजमाने का मौका दिया है और भरोसा जताया है।। वही भूपेंद्र द्विवेदी को कुछ भाजपा नेताओं विरोध का सामना करना पड़ सकता है । कही ना कही कई सालों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्री द्विवेदी को टिकिट मिलने से नाराजगी है।
भूपेंद्र द्विवेदी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि, "भाजपा ने मुझे मेरा विकास कार्य को देखते हुए प्रत्याशी चयन किया है। साथ ही में तीन बार से नगरपरिषद का चुनाव जीतते आया हु।। वही कांग्रेस छोड़ने की बात है तो कांग्रेस कमजोर और खत्म हो चुकी है । जिसमें सभी लोग निष्क्रिय है और मुझे कार्य करने की आदत है। कांग्रेस पार्टी में आपसी गुटवाजी बहुत ज्यादा हो गई है, जहाँ पर पार्टी डूबने की कगार पर है ओर कॉंग्रेस के नेता कांग्रेस को ही खत्म कर रहे है। जिसको देखते हुए मेरे द्वारा पार्टी छोड़ने का फैसला लिया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है ।"
वीडियो भाजपा चन्देरी विधानसभा प्रत्याशी भूपेंद्र द्विवेदी
वही सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा यह कहकर वायरल की जा रही है कि भाजपा के पास जिताऊ नेता नही है तो कांग्रेस के बागियों को को टिकिट दिया जा रहा है।।
Leave Comments