
टीकमगढ़.मुकेश सेन.न्यूजमंच, अपना टिकिट कटने से नाराज टीकमगढ़ के भाजपा विधायक केके श्रीवास्तव इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल तक कर डाला। विधायक केके श्रीवास्तव यहीं नहीं रुके, उन्होंने जिले में दिए गए टिकिटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। उन्होंने राज्य सभा सांसद एवं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा पर रुपए लेकर टिकिट देने के आरोप लगाए।
विधायक केके श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभात झा ने 2-4 करोड़ रुपए लेकर टिकिट दिए हैं। पार्टी द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गिरी को टिकिट दिए जाने को लेकर विधायक इस कदर भड़के की उन्होंने यहां तक कह दिया कि भारतीय जनता पार्टी को बचाने के लिए जो करना पड़ेगा, करूंगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी को किसी के घर की रखैल नहीं बनने दूंगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा राकेश गिरी टीकमगढ़ विधानसभा से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। मौजूदा समय में राकेश गिरि के पत्नी नगरपालिका अध्यक्ष हैं, जबकि बहिन जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं।
(देखिए टीकमगढ़ से बीजेपी विधायक केके श्रीवास्तव का अमर्यादित बयान।)
(वीडियो देखर जानिए आखिर प्रभात झा पर क्या आरोप लगा रहे हैं, बीजेपी विधायक केके श्रीवास्तव)
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गिरी को टिकिट दिए जाने से नाराज विधायक केके श्रीवास्तव इतने नाराज हुए कि उन्होंने बातों ही बातों में निर्दलीय चुनाव लड़ने की ओर इशारा किया।
विधायक केके श्रीवास्तव ने पार्टी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह को खरगापुर से टिकिट दिए जाने पर प्रश्न खड़े करते नजर आए। इसी तरह ही पृथ्वीपुर से प्रत्याशी बनाये गए अभय यादव पर भी केके श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिता अखंड यादव कांग्रेस से टिकिट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिता कांग्रेस से टिकिट मांग रहे हैं और बेटे को बीजेपी का टिकिट मिलना एक चाल है। विधानसभा चुनाव में लिए नामांकन फॉर्म खरीद चुके के के श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओ का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा।
Leave Comments