
सीहोर , 3 नवंबर, न्यूज़मंच , भाजपा ने सीहोर से निर्दलीय विधायक सुदेश राय को अपना प्रतयाशी बनाया है| बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म सेहोरे जिले के जाइत ग्राम में हुआ था |
सेहोरे में बीजेपी के द्वारा निर्दलीय विधायक सुदेश राय को प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व विधायक रमेश सक्सेना और गौरव सन्नी महाजन विरोध में आ गए हैं| सीएम शिवराज सीहोर जिले के बुधनी से चुनाव लड़ते हैं और इस बार भी वहीं से चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में बीजेपी की अच्छी पकड़ मणि जाती है | ऐसे में ये अंदरूनी कलह क्या परिणाम देगी, ये तो आने वाले विधान चुनाव ही बताएँगे|
इसी के चलते पूर्व विधायक रमेश सक्सेना की पत्नि उषा सक्सेना, जो की पिछले चुनाव में भाजपा प्र्रत्याशी थी, ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उनके पति रमेश सक्सेना सेहोरे से चार बार विधायक रह चुके हैं | श्रीमती उषा सक्सेना सेहोरे में जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष के रूप में पदस्थ हैं|
वही दूसरी तरफ भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी महाजन ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है | प्रेस कांफ्रेंस में श्री महाजन ने कहा कि पिछले 35 सालों से भाजपा कांग्रेस से भाजपा में आए लोगों को ही टिकिट देती आ रही है। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता हताश हो रहे हैं। बता दें कि सन्नी महाजन पहले भी निर्दलीय विसं चुनाव लड़ चुके है | उन्हें पहले बीस हजार वोट मिले थे|
Leave Comments