• Last Update 06:13 am

देश में कोरोना संक्रमण के मामले 80 लाख 88 हजार के पार, बीते 24 घंटों में 563 लोगों की मौत हुई
National

देश में कोरोना संक्रमण के मामले 80 लाख 88 हजार के पार, बीते 24 घंटों में 563 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या  80 लाख 88 हजार 851 हो गई है। इनमें से एक लाख 21 हजार 90 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, 73 लाख 73 हजार 375 लोग ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 94 हजार 386 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।  बीते 24 घंटों में 48,648 नए मामले सामने आए और  563 लोगों की मौत हुई।  7 हजार 386 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में रिकवरी दर 91.15 प्रतिशत, वहीं मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, भारत ने अपनी परीक्षण क्षमता को जनवरी के मुकाबले बढ़ाकर 10.65 करोड़ से अधिक कर लिया है। हाई टेस्टिंग के कारण पॉजिटिविटी दर लगातार गिर रही है। यह वर्तमान में 7.54 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र 16,66,668 मामलों और 43,710 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है। दिल्ली में दैनिक संक्रमण की संख्या में अचानक तेजी देखी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 5,739 नए  मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में अब तक का सबसे अधिक मामले है। कोरोना के अब तक दिल्ली में 3.75 लाख मामले सामने आ चुके हैं। 27 नई मौतों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में इस बीमारी से अब तक 6,423 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दिल्ली में पिछले दो दिनों से रोजाना 5,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। जबकि 23 अक्टूबर से दैनिक संख्या 4,000 से ऊपर बनी हुई है। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने गुरुवार को एक ही दिन में 11,64,648 सैंपल परीक्षण किए। अब तक कुल 10,77,28,088 नमूनों की जांच हो चुकी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments