
वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। अमेरिका, भारत के अलावा ब्राजील, टर्की, रूस केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दुनिया में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6.72 लाख नए मामले सामने आए और 12,052 संक्रमितों की जान चली गई है। इससे पहले 3 दिसंबर को रिकॉर्ड 6.88 लाख केस आए थे और सबसे ज्यादा 12,834 लोगों की मौत हुई थी। कोरोनावायरस मामलों की संख्या अब वैश्विक स्तर पर 6.88 करोड़ और मरने वालों की संख्या 15.6 लाख से अधिक हो गई है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद इटली, मैक्सिको, ब्राजील, पोलांड, भारत, रूस, जर्मनी, फ्रांस में मौत के सबसे ज्यादा केस आए।
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में दुनिया में कोविड-19 के मामले 6,88,22,212 और मौतों संख्या 15,67,706 हो गई है। दुनिया में सबसे अधिक 1,53,79,574 मामलों और 2,89,283 मौतों वाला देश अमेरिका है। वहीं 97,35,850 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, यहां अब तक वायरस के कारण 1,41,360 लोगों की मौत हुईं हैं। मामलों की संख्या में ब्राजील तीसरे नंबर है लेकिन मौतों की संख्या में यह दूसरे नंबर पर है। ब्राजील में 67,28,452 मामलों और 1,78,995 मौतों की पुष्टि हो चुकी है।
एक लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में रूस (25,18,551), फ्रांस (23,77,913), यूके (17,71,544), इटली (17,70,149), स्पेन (17,12,1012), अर्जेंटीना (14,75,222), कोलंबिया (13,92,133), जर्मनी (12,42,253), मेक्सिको (11,93,255), पोलैंड (10,88,346) और ईरान (10,72,620) हैं। वहीं ऐसे देश जहां 20 हजार से अधिक मौतें हुईं हैं, उनमें मेक्सिको (1,10,874), यूके (62,663), इटली (61,739), फ्रांस (56,752), ईरान (51,212), स्पेन (47,019), रूस (44,220), अर्जेंटीना (40,222), कोलंबिया (38,308), पेरू (36,401), दक्षिण अफ्रीका (22,574), पोलैंड (21,160) और जर्मनी (20,251) हैं।
Leave Comments