• Last Update 06:13 am

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.12 करोड़ के पार पहुंची, 17.7 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
International

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.12 करोड़ के पार पहुंची, 17.7 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 8.12 करोड़ के पार पहुंच गई है। अब तक इस खतरनाक वायरस से 17.7 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार सुबह अपने नए अपडेट में बताया कि वर्तमान में कोरोना मामलों की संख्या 81,249,028 है जबकि 1,772,912 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 19,299,960 मामलों और 334,830 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, कोरोना के 10,207,871 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 147,901 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (7,504,833), रूस (3,047,335), फ्रांस (2,619,616), ब्रिटेन (2,336,688), तुर्की (2,162,775), इटली (2,056,277), स्पेन (1,879,413), जर्मनी (1,672,643), कोलंबिया (1,603,807), अर्जेंटीना (1,590,513), मेक्सिको (1,383,434), पोलैंड (1,261,010), ईरान (1,206,373), यूक्रेन (1,061,074), दक्षिण अफ्रीका (1,011,871) और पेरू (1,007,657) हैं।

वर्तमान में 191,570 मौतों के साथ मौतों के ममाले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है। 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (122,426), इटली (72,370), ब्रिटेन (71,217), फ्रांस (63,235), ईरान (54,814), रूस (54,559), स्पेन (50,122), अर्जेंटीना (42,868), कोलंबिया (42,374), पेरू (37,474), जर्मनी (30,508), पोलैंड (27,147), दक्षिण अफ्रीका (27,071) इंडोनेशिया (21,452) और तुर्की (20,135) हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments