• Last Update 04:32 am

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.07 करोड़ के पार पहुंची, 17.6 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
International

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.07 करोड़ के पार पहुंची, 17.6 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8.07 करोड़ के पार पहुंच गई है। जबकि इस खतरनाक वायरस से 17.6 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने सोमवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि वर्तमान में कुल वैश्विक संक्रमण के मामले 80,751,164 है और इससे 1,764,215 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक कोविड प्रभावित अमेरिका में 19,129,368 मामले और 333,110 मृत्यु दर्ज की गई है। संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 10,187,850 मामलों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 147,622 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, दस लाख से अधिक पुष्टि मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (7,484,285), रूस (3,019,972), फ्रांस (2,616,510), ब्रिटेन (2,295,228), तुर्की (2,147,578), इटली (2,047,696), स्पेन (1,854,951), जर्मनी (1,658,637), कोलम्बिया (1,594,497), अर्जेंटीना (1,583,297), मेक्सिको (1,377,217), पोलैंड (1,257,799), ईरान (1,200,465), यूक्रेन (1,056,265), पेरू (1,005,546) और दक्षिण अफ्रीका (1,004,413) हैं।

वर्तमान में ब्राजील 191,139 मौतों के साथ संक्रमण से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं 20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (122,426), इटली (71,925), ब्रिटेन (70,860), फ्रांस (62,867), ईरान (54,693), रूस (54,080), स्पेन (49,824), अर्जेंटीना (42,650), कोलंबिया (42,171), पेरू (37,368), जर्मनी (30,033), पोलैंड (27,118), दक्षिण अफ्रीका (26,735) और इंडोनेशिया (21,237) हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments