• Last Update 06:13 am

मध्य प्रदेश में कोरोना: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा, 24 घंटे में मिले 1324 नए मरीज
National

मध्य प्रदेश में कोरोना: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा, 24 घंटे में मिले 1324 नए मरीज


भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 1324 नए मरीज सामने आए हैं, वहीं 1556 मरीज स्वस्थ हुए हैं।  शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 2 लाख 11 हजार 698 हो गई है। 

इंदौर में 526 मरीजों की संख्या बढ़ी है और यहां कुल मरीजों की संख्या 44 हजार 372 हो गई है। इसी तरह भोपाल में 321 मरीज पड़े और यहां कुल मरीजों की संख्या 33 हजार 245 हो गई है इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में मरीजों की संख्या 50 से कम ही बढ़ी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत हुई है और इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 3314 हो गई है। राज्य में अब तक एक लाख 94 हजार 743 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं वही एक्टिव मरीजों की संख्या 13641 है।

You can share this post!


Leave Comments