• Last Update 06:11 am

कमलनाथ ने दी सफाई-नाम याद नहीं आ रहा था, इसलिए इमरती को कहा आइटम, वैसे यह कोई तिरस्कृत शब्द नहीं
State

कमलनाथ ने दी सफाई-नाम याद नहीं आ रहा था, इसलिए इमरती को कहा आइटम, वैसे यह कोई तिरस्कृत शब्द नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि भाषण के दौरान उन्हें उनका नाम याद नहीं आ रहा था, इस लिए उन्होंने आईटम शब्द का इस्तेमाल किया। उल्लेखनीय है कि एक जनसभा में मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने के बाद भाजपा सड़कों पर उतर आई है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौन उपवास रखा है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जब लोकसभा में लिस्ट आती है तो उस पर लिखा होता है आइटम नंबर-1। विधानसभा में आती तो लिखा होता है आइटम नंबर-1। कमलनाथ ने सफाई दी कि मैने उनके नाम के साथ आइटम शब्द का इस्तेमाल किसी दुर्भावना की वजह से या उन्हें अपमानित करने के लिए नहीं किया। आइटम कोई असम्मानित शब्द नहीं है। मुझे अचानक उनका नाम याद नहीं आया इस पर मैने कह दिया कि वो जो यहां की आइटम हैं।।

आइटम शब्द का प्रयोग बेहद आम है। इसका इस्तेमाल तो संसद और विधानसभाओं में भी होता है। । आज आप कोई प्रोग्राम देखते हैं, आज मेरा आइटम नंबर वन ओमकारेश्वर है, तो यह क्या असम्मानित हो गया। भाजपा इस विषय को बेवजह तूल दे रही है। उन्हें तो किसी न किसी मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन करने का मौका चाहिए कि किस तरह जनता का ध्यान मोड़ें।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा अगर वे क्षेत्र में अपनी स्थिति का पता लगाना चाहते हैं, तो उन्हें जनता के बीच जाकर देखना चाहिए। उन्हें अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों का हिसाब देना चाहिए। अपने 7 महीनों में कितना मुआवजा दिया आपने, कितना कर्जा माफ किया, कितना रोजगार दिया। सौदेबाजी और बोली बोलकर सरकार बना तो बना ली लेकिन उन प्राथमिकताओं का क्या हुआ जो किसी भी लोकतंत्र की पहली शर्त होती हैं।

दुर्भाग्य की बात है कि वे लोग मध्य प्रदेश की जनता को मूर्ख समझते हैं। अगर मैं कोक पीना बंद कर दूं तो क्या रोजगार मिलने लगेंगे। इनके पास कुछ कहने को नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा शिवराज सिंह चौहान एक अच्छे अभिनेता हैं। उनका असली क्षेत्र राजनीति नहीं, अभिनय है। वे मुंबई जाएं और राज्य का नाम रोशन करें। वह कई सालों से बेहतरीन अभिनय कर रहे हैं।  ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि उन्हें देश और राज्य सभी जगह संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गईं, पर्याप्त सम्मान दिया गया। शायद वह अपनी हार को पचा नहीं पा रहे थे। इसी वजह उन्होंने दूसरा ठिकाना खोज लिया और पार्टी से चले गए।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments