
भोपाल, मध्यप्रदेश|
लोकसभा और राज्यसभा में बिल के पास होते ही नेताओं और आम लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरु हो गईं है....सत्ता पक्ष जहां बिल के फायदे गिनाकर नही थक रहा, वहीं विपक्षी विरोध करने से पीछे नही हट रहे. इस बिल के पास होते ही मध्यप्रदेश में बयानबाजी का सिलसिला शुरु हो गया है.... जहां एक तरफ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चैहान ने बिल की तारीफ करते हुए बिल को पाकिस्तान में सताए हुए हिन्दुओं के पक्ष में बताया है.. तो वहीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने मोदी सरकार पर जमकर तंज कसे हैं...
नागरकिता संसोधन बिल पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील का विवादित बयान....
बिल पर बयान देते हुए अकील ने कहा कि, ‘कोई बिल पास कर लो या कोई कानून बना लो... इसे बनाने में सभी बुजुर्गों का खून शामिल है.. तुम्हारे बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है.. इनके बाप भी हमारा बाल बांका नहीं कर सकते.. हम यहां थे हम यहां मरेंगे भी तो यही दफन होंगे...
मोदी भगवान का वरदान साबित हुए है....
राज्यसभा में पास होने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने बिल का स्वागत करते हुए कहा है कि, हमारे लाखो वो शरणार्थी भाई बहन जिनकी जिंदगी में उन्हें केवल यातना मिली थी, वो चाहे पाकिस्तान से आये हो या बांग्लादेश से उन्हें नया जीवन मिला है... उन्हें यातनाओं से मुक्ति मिली है.. साथ ही बिल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानेमंत्री मोदी शरणार्थियों के लिए ईश्वर का वरदान साबित हुए हैं...
कांग्रस और इमरान खान की भाषा एकः पूर्व सीएम शिवराज सिंह चाैहान
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पूर्व सीएम ने कहा कि, कांग्रेस और इमरान खान एक ही भाषा बोल रहे हैं। पाकिस्तान ने भी विरोध किया.. और कांग्रेस ने भी इसका विरोध किया.. कौन नहीं जानता पाकिस्तान में कितने अल्पसंख्यक प्रताड़ित हुए है ।शिवराज ने कहा कि.. मुख्यमंत्री रहते पाकिस्तान से आई बेटियों ने इंदौर में मुझसे कहा था कि हम पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगे. वहां हमारा अपमान होता है निकाह के लिए उठा लिया जाता है..धर्मांतरण किया जाता है.. साथ ही यह बिल किसी भारतवासी के खिलाफ नहीं है ।
Leave Comments