• Last Update 05:37 am

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- चाहता तो एमपी में बना लेता लंगड़ी सरकार
Politics

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- चाहता तो एमपी में बना लेता लंगड़ी सरकार

भोपाल, 24 दिसंबर, न्यूज़ मंच, हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। आगे उन्होंने ने कहा कि मध्य्प्रदेश में कांग्रेस की लंगड़ी सरकार है। यदि वे चाहते तो इलेक्शन के परिणाम के बाद  भी भारतीय जनता पार्टी की लंगड़ी सरकार बना सकते थे, परन्तु  उन्हें ऐसा करना मंजूर नहीं था। 

उन्होंने कहा, ''मैं जब बनाऊंगा तो शानदार, पूरी की पूरी बहुमत के साथ" शिवराज ने कहा कि कांग्रेस को सीटें ज्यादा मिली हैं, लेकिन वोट ज्यादा बीजेपी को मिले हैं। बता दें कि विधानसभा के नतीजों के बाद से ही चौहान राज्य का दौरा कर जनता से बातचीत कर रहें हैं। 

इसी बीच शिवराज सिंह रविवार को हरदा जिले का दौरा कर रहे थे। इस दौरान सिराली गांव में लोगो से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे इस अपना काम गिनाने नहीं बल्कि जनता का आभार प्रकट करने आए हैं। उन्होंने कहा कि अपने शासन काल में इस क्षेत्र को बदलने का प्रयास किया है और आगे भी विकास का काम जारी रहेगा। 

जनता की तालियों के बीच शिवराज ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी की सरकार में आसमान-जमीन का अंतर हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार का हफ्ता भी नहीं गुजरा है लेकिन अंतर दिखना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कभी यूरिया खाद की कमी नहीं हुई है, लेकिन यहां कालाबाजारी शुरू हो गई है, उन्होंने कहा कि बिजली ने भी आंख मिचौली शुरू कर दी है। 

शिवराज सिंह ने जनता को आश्वाशन दिया है कि वे सुनिश्चित करेंगे कि उनके शासनकाल में शुरू की गई सारी योजनाएं इस सरकार में भी चलती रहे। इसके लिए वे जनता के लिए लड़-लड़कर काम करेंगे।  उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने इसे बदलने का बंद करने की कोशिश की तो वे जोरदार राजनीतिक लड़ाई करेंगे। 

बता दें कि मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजों में  कांग्रेस ने 114 सीटों पर विजय हासिल की है, वहीं बीजेपी 109 सीटों पर रह गई। हालांकि, कांग्रेस बहुमत के जादूई आंकड़े 116 से दो सीट दूर रह गई। वहीं दो सीटें बहुजन समाज पार्टी, एक समाजवादी पार्टी और चार निर्दलीय उम्मीदवारों के हिस्से में गई हैं।

You can share this post!


Leave Comments