
सीहोर, अनुराग शर्मा ,न्यूज़मंच, मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लगातार आम सभाएं सम्बोधित कर रहे हैं। कल शिवराज ने अहमदपुर में भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। अहमदपुर में हुई आमसभा में हजारों की उपस्थिति रही।
इसी सभा के दौरान सीहोर कांग्रेस को एक बड़ा झटका भी मिला। कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कमलेश कटारे भाजपा में शामिल हो गए।
सभा को सम्बोधित करते हुए शिवराज ने कहा, "सीहोर का विकास, अहमदपुर का विकास, मध्यप्रदेश का विकास - भाजपा के बिना संभव नहीं है। आपका आह्वान करता हूँ कि, आइए मध्यप्रदेश को हम समृद्ध बनाएँ, अगले चुनाव को विकास का अभियान बना दीजिये, चौथी बार मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत का परचम फहराने का संकल्प लीजिये।"
काँग्रेस को गुस्सा क्यों आता है?
शिवराज ने कहा, "मध्यप्रदेश को कॉंग्रेस ने तबाह-और बर्बाद कर दिया था। न सड़कें ठीक थी, न बिजली की उपलब्धता थी, पानी कभी किसानों को नहीं दिया। हमने नर्मदा मैया का पानी पार्वती नदी में लाने का निर्णय लिया है।"
"गड्ढों वाली सड़कें देने वाली, शिक्षा की व्यवस्था चौपट करने वाली, किसानों को बादहाल करके छोड़ देने वाली, मध्यप्रदेश को अंधेरे का प्रदेश बनाने वाली, कॉंग्रेस को मुझ पर गुस्सा आता है। क्यों गुस्सा आता है? क्यूंकि मैंने बीमारू से प्रदेश को विकसित क्यों बनाया।"
"कांग्रेसियों ने एक भी रूपया किसानों के खाते में नहीं डलवाया। मैंने दो हजार रूपये क्विंटल गेहूं खरीदा, इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। जिन्होंने कभी किसानों को एक रूपया नहीं दिया, जिन्हें यह भी नहीं पता कि प्याज जमीन के अंदर होता है कि बाहर, वह आज किसान की चिंता करते हैं।"
"प्रदेश के बेटे-बेटियों को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दूँगा। तुम पढ़ना मेरे बच्चों, तुम्हारी उच्च शिक्षा तक की फीस भी मैं भरवाऊंगा। तुम्हारे भविष्य को पैसों के अभाव में बर्बाद नहीं होने दूँगा। लेकिन इस पर भी काँग्रेस को गुस्सा आता है। "
"विकास के कामों को करने पर, और जनता के कल्याण करने पर तो कॉंग्रेस को मुझ पर गुस्सा आता ही है, लेकिन इस बात पर भी गुस्सा आता है कि कुर्सी 15 साल से दूर है उस पर भी 13 साल से मैं बैठा हूँ। सपने में भी कुर्सी की चिंता होती है, तो उन्हें गुस्सा आता है।"
"हम प्रदेश और नागरिकों की चिंता में नहीं सो पाते और कांग्रेसियों को कुर्सी की चिंता में नींद नहीं आती। 13 साल से करवटें बदल रहे हैं कि हाय रे कुर्सी कब मिलेगी। सीहोर का विकास, अहमदपुर का विकास, मध्यप्रदेश का विकास भाजपा के बिना संभव नहीं है। आपका आह्वान करता हूँ कि आइए मध्यप्रदेश को हम समृद्ध बनाएँ, अगले चुनाव को विकास का अभियान बना दीजिये, चौथी बार मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत का परचम फहराने का संकल्प लीजिये।"
"मध्यप्रदेश की धरती माताओं-बेटियों और बहनों का सम्मान करने वालों की धरती है। बेटियों के पाँव धो कर उस पानी को मैं माथे से लगता हूँ। लेकिन बहनों को सजावट की चीज़ कह कर काँग्रेस उनका अपमान करती है। महिलाओं कि इज्जत ना करे ऐसी कॉंग्रेस को क्यों लाना?"
इसी सभा के दौरान, उन्होंने कमलेश कटारे का पार्टी में स्वागत किया। आमसभा में सांसद श्री आलोक संजर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सीताराम यादव, समाजसेवी श्री अखिलेश राय, भाजपा जिला प्रवक्ता श्री राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्री राजेश राठौर, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, नवीन चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, अशफाक खां, पार्षद साजिद शाह, विजेंद्र परमार, दिनेश मेवाड़ा, आजाद सिंह गुर्जर, मांगीलाल मंझेडा, हिर्देश राठौर, मुकेश मेवाड़ा, संजय राय, विपिन सास्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Leave Comments