
सीहोर, 13 नवंबर, न्यूज़मंच, कुछ समय पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर जो जन आशीर्वाद यात्रा हुई, उस पूरी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह चौहान उनका पूरा साथ दे रही थीं। साधना चौहान चुनावी प्रचार में साथ देने के अलावा अपने पति की पूरी मदद कर रही हैं।
बता दें की धनतेरस पर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में बुधनी से नामांकन दाखिल किया है। शिवराज सिंह चौहान का जन्म सीहोर जिले के जैत गांव में प्रेम सिंह चौहान और उनकी पत्नी सुंदर बाई चौहान के परिवार में हुआ था। जन्म स्थल और कर्म स्थल दोनों ही होने के वजह से सीहोर जिले में वे बहुत प्रसिद्द व्यक्तित्व हैं और यहाँ के लोग उनका बहुत आदर करते हैं।
लेकिन सोमवार को चुनाव प्रचार के तहत सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा के रेहटी गांव में जब उनकी पत्नी साधना सिंह वोट मांगने गांव पहुंची, तो वहां की महिलाओं ने समस्याओं को लेकर उन्हें बहुत खरी-खोटी सुनाई। (देखें वीडियो)
वीडियो में देख कर ऐसा लगता है कि गाओं की महिला पानी की समस्या की वजह से बहुत नाराज़ है और उसने अपना रोष खुल कर ज़ाहिर किया। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है |
Leave Comments