• Last Update 06:52 am

Ind Vs Aus: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से डेविड वार्नर बाहर, दूसरे वनडे के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी
Sports

Ind Vs Aus: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से डेविड वार्नर बाहर, दूसरे वनडे के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को एडिलेड ओवल में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी पुष्टि की। वार्नर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में दूसरे वनडे के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी। अपना इलाज जारी रखने के लिए वार्नर फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे।

17 दिसंबर से शुरू होने वाला यह टेस्ट मैच डे-नाइट फॉर्मेट का है। वार्नर को एससीजी पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में ग्रोइन में चोट लग गई थी। इसी कारण वह अंतिम वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे। 32 साल के इस खिलाड़ी को पूरी तरह से फिट होने में अभी 10 दिन और लगेंगे। अब उनकी कोशिश मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में बॉक्सिंग डे से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने की होगी।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वार्नर के हवाले से लिखा है, मुझे लगता है कि मैंने कम समय में अच्छी प्रगति की है। मेरे लिए यह अच्छा होगा कि मैं सिडनी में ही रहूं और पूरी तरह से फिट रहने की कोशिश करूं। चोट अब पहले से ठीक है, लेकिन में अपने दिमाग में और अपनी टीम के साथियों को पूरी तरह से संतुष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से फिट हूं। इसमें विकेटों के बीच में दौड़ और फील्डिंग में तेजी शामिल है। अभी इस समय मुझे लगता है कि मैं अपनी पूरी फिटनेस में नहीं हूं और मुझे 10 दिन और लगेंगे।

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि वार्नर बॉक्सिंग डे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा, एक खिलाड़ी जो काफी कुछ कर सकता है वो हैं और वार्नर। वह जहां पहुंचे हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। हम उम्मीद करते हैं कि वार्नर मेलबर्न से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments