• Last Update 06:11 am

Ind Vs Aus: आखिरी दो टी-20 मैचों के लिए नाथन लॉयन ऑस्ट्रेलियन टीम में शामिल, कैमरून ग्रीन रिलीज
Sports

Ind Vs Aus: आखिरी दो टी-20 मैचों के लिए नाथन लॉयन ऑस्ट्रेलियन टीम में शामिल, कैमरून ग्रीन रिलीज

कैनबरा। भारत के खिलाफ खेली जा रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने  कैमरून ग्रीन के स्थान पर नाथन लॉयन को टीम में शामिल किया है। ग्रीन को इंडिया-ए के साथ खेले जाने वाले अभ्यास मैच के लिए आस्ट्रेलिया-ए टीम से जुड़ने के लिए राष्ट्रीय टीम से रिलीज कर दिया गया है।

लॉयन का टी-20 टीम में शामिल किया जाना हैरानी भरा फैसला है क्योंकि उन्हें टी-20 विशेषज्ञ नहीं समझा जाता। वह इस प्रारुप में सिर्फ दो मैच ही खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मैच 2018 में खेला था। आस्ट्रेलिया को शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में 11 रनों से हार मिली थी। इस मैच में दो लेग स्पिनर एडम जाम्पा और मिशेल स्वेप्सन खेले थे। टीम इस समय खिलाड़ियों की फिटनेस समस्या से जूझ रही है। कप्तान एरॉन फिंच को पहले मैच में हिप में चोट लगी थी उनकी स्कैन रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 

दूसरा टी-20 मैच रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मनुका ओवल मैदान में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने केएल राहुल (51)और रविंद्र जेडेजा (44*) की शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए डी'आर्की शॉर्ट ने 34, एरॉन फिंच ने 35 और मोइसेस हेनरिक्स ने 30 रन की पारी खेली। भारत के लिए युजवेंद्र चहल और टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। दीपक चाहर को एक विकेट मिला। वहींऑस्ट्रेलिया के लिए मोइसेस हेनरिक्स ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट चटकाए। मिचेल स्वेप्सन और एडम जम्पा को 1-1 विकेट मिला।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments