• Last Update 06:53 am

अमेरिका में 3 लाख के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा, संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 55 लाख के पार
International

अमेरिका में 3 लाख के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा, संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 55 लाख के पार

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोनोवायरस से मरने वालों की संख्या 2 लाख 92 हजार के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानाकरी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शुक्रवार सुबह अपने नए अपडेट में खुलासा किया कि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 लाख 92 हजार 1 हो गई है, जबकि अब तक कोरोना के 1 करोड़ 55 लाख 99 हजार 122 मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना संक्रमण और मौतों के मामलों में अमेरिका दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, न्यूयॉर्क राज्य में सबसे ज्यादा 35 हजार183 मौतें हुई हैं जो देश में सबसे ज्यादा हैं। 23 हजार 657 मौतों के साथ टेक्सस दूसरे स्थान पर है जबकि कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और न्यूजर्सी राज्यों ने 17 हजार से अधिक मौतों की पुष्टि की है। 10 हजार से अधिक मौतों वाले राज्यों में इलिनॉय, पेन्सिलवेनिया, मैसाचुसेट्स और मिशिगन भी शामिल हैं। 

बुधवार को अमेरिका में 3 हजार124 मौतें दर्ज की गई। कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार, बुधवार को अमेरिका में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या वर्तमान में 1 लाख 6 हजार 671 रही। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा बुधवार को जारी एक राष्ट्रीय पूवार्नुमान में कोरोना के कारण 2 जनवरी, 2021 तक कुल 3 लाख 32 हजार से लेकर 3 लाख 62 हजार मौतों की भविष्यवाणी की गई है। सीडीसी के वायरल डिजीज डिवीजन के एक अधिकारी एरॉन हॉल ने गुरुवार को कहा कि देश में पुष्ट मामले और मौतें वास्तव में रिपोर्ट किए गए की तुलना में काफी अधिक हैं। हॉल के अनुसार, रिपोर्ट किए गए मामलों की तुलना में संक्रमणों की कुल अनुमानित संख्या सीरोप्रिवलेंस सर्वेक्षण और मॉडल के आधार पर दो से सात गुना अधिक होने की आशंका है।

You can share this post!


Leave Comments