
मुंबई। ड्रग्स के मामले में घिरी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश की तलाश नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम कर रही है। एनसीबी के समन के बाद से ही करिश्मा का कुछ अता-पता नहीं है। जांच से जुड़े एनसीबी के एक अधिकारी ने करिश्मा प्रकाश के अनट्रेसेबल होने की पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा कि करिश्मा को 27 अक्टूबर को एनसीबी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।
बता दें कि सुशांत मामले की जांच के दौरान ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका और उनकी मैनेजर का नाम सामने आया था। पिछले महीने एनसीबी ने 1.7 ग्राम चरस और सीबीडी ऑयल की कुछ बोतलें उनके घर से बरामद करने के बाद ताजा समन जारी किया गया था।
इससे पहले दीपिका और प्रकाश एक बार पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने हाजिर हो चुकी है। एजेंसी ने प्रकाश को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया था, तब से वह गायब हैं।
दीपिका के अलावा, एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी पूछताछ की थी। एनसीबी ने इन तीनों अभिनेत्रियों के फोन को भी जब्त कर लिए थे और जांच के लिए फोरेंसिक विभाग भेज दिया था। दीपिका पादुकोण की एक वॉट्सएप चैट सामने आई थी। ड्रग चैट में दीपिका पादुकोण उनकी टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश से ‘माल’ यानी ड्रग्स की मांग कर रही हैं। दीपिका के सवाल पर करिश्मा कहती हैं कि मेरे पास है लेकिन घर पर है।
मैं बांद्रा में हूं। करिश्मा आगे कहती हैं कि अगर कहो तो मैं अमित से पूछ सकती हूं। इस पर दीपिका का जवाब आता है कि हां, प्लीज। करिश्मा कहती है- अमित के पास है, वह इसे ले जा रहा है। इस पर दीपिका कहती हैं- Hash ना वीड नहीं।
Leave Comments