• Last Update 08:44 am

रबादा के पास लौटी पर्पल कैप, अब तक लिए 25 विकेट
National

रबादा के पास लौटी पर्पल कैप, अब तक लिए 25 विकेट

अबू धाबी। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने सोमवार को आईपीएल-13 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दो विकेट ले पर्पल कैप अपने नाम कर लिया है। इन दो विकेटों के साथ रबादा के अब 25 विकेट हो गए हैं। रबादा ने पहले जोशुआ फिलिपे को आउट किया और फिर शिबम दुबे को पवेलियन भेजा।

रोचक बात यह है कि इस मैच में रबादा ने अपना पावरप्ले में विकेट का सूखा खत्म किया। इस मैच से पहले रबाद ने इस सीजन में एक भी विकेट नहीं लिया था, लेकिन फिलिपे को आउट कर उन्होंने इस सूखे को खत्म किया। रबादा शुरुआत से विकेट की रेस में आगे चल रहे थे लेकिन मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह ने उन्हें कुछ मैचों के लिए पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब वह फिर शीर्ष पर आ गए हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments