• Last Update 04:51 pm

यूरोप के शहरों की तर्ज पर होगी दिल्ली की सड़कों की दोबारा डिजाइनिंग: केजरीवाल
National

यूरोप के शहरों की तर्ज पर होगी दिल्ली की सड़कों की दोबारा डिजाइनिंग: केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों का यूरोप के शहरों की तर्ज पर कायाकल्प करने के लिए एक ‘कंसल्टेंट’ (परामर्शदाता) नियुक्त किया है और यह कार्य 2023 की शुरुआत तक पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कसंल्टेंट को फरवरी 2021 तक परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी। 

उन्होंने कहा, “यूरोप के नगरों की तर्ज पर शहर की सभी सड़कों की डिजाइनिंग दोबारा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को सभी बाधाओं को दूर करना होगा ताकि तय समयसीमा के भीतर परियोजना पूरी हो सके।” 

सरकार की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि कंसल्टेंट को फरवरी 2021 तक परियोजना की एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी जिसके आधार पर निविदा दी जाएगी और जून 2021 से काम शुरू हो जाएगा। वक्तव्य में कहा गया कि दिल्ली सरकार सौ फुट चौड़ी 540 किलोमीटर लंबी सड़कों की पुनः डिजाइनिंग पर काम कर रही है और निर्माण कंपनी 15 साल तक इन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments