• Last Update 04:31 am

Ind Vs Aus 3rd Test: संकट में टीम इंडिया, ऋषभ पंत की बाईं कोहनी हुई चोटिल, रवींद्र जडेजा भी नहीं उतरे फील्ड पर
Sports

Ind Vs Aus 3rd Test: संकट में टीम इंडिया, ऋषभ पंत की बाईं कोहनी हुई चोटिल, रवींद्र जडेजा भी नहीं उतरे फील्ड पर

सिडनी। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्‍ट मैच में टीम इंडिया को दोहरा झटका लगा है। टीम की पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए हैं। पंत के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग करने मैदान पर उतरे। रवींद्र जडेजा के बाएं अंगूठे में चोट लगी है। उनकी जगह मयंक अग्रवाल फील्डिंग करने उतरे। दोनों खिलाड़ियों को चोटिल होने के बाद स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया।

आईसीसी नियमों के तहत चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं पंत
पंत की चोट गंभीर हुई तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। यही नहीं उन्हें अगले ब्रिस्बेन में होने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर बैठना पड़ सकता है। इस मैच में आईसीसी नियमों के तहत रिजर्व विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने उनकी जगह ली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर अपडेट दिया है। बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘ऋषभ पंत को शनिवार को बल्लेबाजी के दौरान बाईं कोहनी में चोट लगी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।’ हालांकि, क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की मानें तो रवींद्र जडेजा को भी स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कैसे लगी चोट?
पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद पर पूल शॉट खेलते समय पंत को चोट लगी। वह कमिंस की गेंद मिस कर गए और बॉल उनकी कोहनी पर जा लगी। दरअसल, ऋषभ पंत ने जितना अंदाजा लगाया था उसके मुताबिक गेंद बाउंस नहीं हुई और उनकी कोहनी चोटिल हो गई। हालांकि, चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ने फिर से बल्लेबाजी करने की ठानी। वह पट्टी बांधकर दोबारा मैदान पर लौटे लेकिन उस तेजी से रन नहीं बना पाए। जोश हेजलवुड की गेंद पर वह विकेट के पीछे कैच देकर लौटे। उन्होंने 67 गेंद की अपनी पारी में 36 रन बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा को भी बल्लेबाजी करने के दौरान गेंदबाजी वाले हाथ में शॉर्ट गेंद लगी। उन्होंने पट्टी बांधकर बल्लेबाजी तो की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के दौरान वह मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह मयंक अग्रवाल फील्डिंग के लिए उतरे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments