• Last Update 08:21 am

विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं- दिग्विजय सिंह
National

विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं- दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू होते ही पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ईवीएम मशीनों पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। वहीं मतपत्र से मतदान की वकालत की है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते ? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है। 

ज्ञात हो कि राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव हो रहा है और इस चुनाव के नतीजे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाले हो सकते हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां पहले भी ईवीएम को लेकर सवाल खड़ी करती रही हैं। ये पार्टियां बीजेपी पर ईवीएम की हैकिंग का आरोप लगाती रही हैं। हालांकि, ऐसे आरोप अक्सर चुनावी नतीजे आने के बाद सामने आते हैं, लेकिन दिग्विजय ने इस बार वोटिंग शुरू होते ही ट्वीट कर फिर से इस विवाद को हवा दे दी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments