• Last Update 06:12 am

मध्यप्रदेश विधानसभा उप-चुनाव: दिग्विजय सिंह ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की अफसरों की शिकायत
Politics

मध्यप्रदेश विधानसभा उप-चुनाव: दिग्विजय सिंह ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की अफसरों की शिकायत

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उप-चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीरा राणा से शिकायत की है।

पूर्व मख्यमंत्री सिंह शुक्रवार को कांग्रेस की प्रदेश कमेटी के चुनाव आयोग कार्य के प्रभारी जे पी धनोपिया के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यलय पहुंचे। यहां सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राणा से मुलाकात की और उप-चुनाव वाले 28 क्षेत्रों में चुनाव को प्रभावित करने वाले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के संदर्भ में शिकायत की। निर्वाचन क्षेत्रों में अनियमितताएं होने का आरोप लगाया।

कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत में भोपाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन, करैरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिनारा थाने के प्रभारी, मुरैना के पुलिस अधीक्षक अनुराग सिजोरिया और सुमावली विधानसभा क्षेत्र के तीन थाना प्रभारियों की शिकायत की। सभी के तबादले की कांग्रेस ने मांग की है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments