• Last Update 06:12 am

जो बंगला शिवराज ने खाली कराया था, वो कमलनाथ ने दिग्विजय को वापस दिलाया, शिवराज को भी बंगला दिया
Politics

जो बंगला शिवराज ने खाली कराया था, वो कमलनाथ ने दिग्विजय को वापस दिलाया, शिवराज को भी बंगला दिया

भोपाल, 19 दिसंबर, न्यूज़ मंच, मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने जब मुख्य मंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों में किसानो का क़र्ज़ माफ़ किया, तो यह एक बहुत बड़ी खबर बन गयी। लेकिन उससे भी अच्छी खबर यह है कि, मुख्य मंत्री बनने के दो ही दिन के अंदर कमलनाथ ने अपने मित्र और पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह को, उनका पसंदीदा श्यामला हिल्स, भोपाल स्थित B1 बंगला तोहफे के रूप में दोबारा आवंटित करा दिया।   

इतना ही नहीं, नयी सरकार की दिलदारी तब देखने मिली, जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी 3000 रूपए मासिक किराये पर प्रोफेसर कॉलोनी में बी 7, सिविल लाइन बंगला आवंटित किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुखिया शिवराज ने कमलनाथ से सिविल लाइन स्थित ये बंगला आवंटित करने का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें इस बंगले का आवंटन हुआ है। 

शिवराज ने अगस्त में कराया था दिग्विजय का बंगला खाली
बता दें कि, इसी वर्ष अगस्त में शिवराज सरकार ने दिग्विजय सिंह का बंगला खली करा लिया था। 
19 जून को मुख्य न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति एके श्रीवास्तव की एक खंडपीठ ने, एमपी मंत्रियों वेतन और भत्ते अधिनियम 1972 की धारा 5 (1), जिसे पिछले वर्ष लागु किया गया था, उसे "असंवैधानिक " कहा।  
खंडपीठ के आदेशानुसार पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर (बीजेपी) और दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) द्वारा कब्जे वाले चार बंगलों को एक महीने के भीतर खाली किया जाना था।

दिग्विजय ने आग्रह किया था कि ऑफिस के लिए बंगला आवंटित किया जाए
दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार से यह आग्रह भी किया था कि उन्हें अपने ऑफिस के लिए बंगला आवंटित किया जाए ।इसके लिए उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा था। लेकिन सरकार की तरफ से जब कोई जवाब नहीं आया, तो उन्हें अपना प्रिय बंगला खाली करना पड़ा था। उस समय काफी सियासी घमासान मचा  था।  

जानकारी के अनुसार अब दिग्विजय सिंह के बंगले पर रिनोवेशन का काम शुरू हो गया है।  और अब लोक सभा चुनाव 2019 की रणनीति, दिग्विजय के श्यामला हिल्स स्थित पुराने बंगले में बैठकर तैयार की जाएगी। 

You can share this post!


Leave Comments