• Last Update 07:36 am

IRCTC अगले महीने से ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करेगा
National

IRCTC अगले महीने से ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करेगा

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अगले महीने से अपनी ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करेगा, जो यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण 22 मार्च, 2020 को ई-खानपान सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था। भारतीय रेलवे की खानपान व्यवस्था, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट सम्बन्धी गतिविधियों का कार्यभार सम्भालने वाली आईआरसीटीसी विशेष रेलगाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करने जा रहा है। 

एक बयान में कहा गया है कि रेल मंत्रालय की अनुमति से आईआरसीटीसी फरवरी से चरणबद्ध तरीके से ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। शुरू में लगभग 250 रेलगाड़ियों के लिए लगभग 30 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments