• Last Update 06:53 am

निर्यात नवंबर महीने में 8.74 प्रतिशत घटा, व्यापार घाटा कम होकर 9.87 अरब डॉलर पर आया
Business

निर्यात नवंबर महीने में 8.74 प्रतिशत घटा, व्यापार घाटा कम होकर 9.87 अरब डॉलर पर आया

नयी दिल्ली। देश के निर्यात में लगातार दूसरे महीने गिरावट आयी है। नवंबर महीने में निर्यात 8.74 प्रतिशत घटकर 23.52 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग, रसायन और रत्न एवं आभूषण जैसे प्रमुख क्षेत्रों के निर्यात घटने से कुल निर्यात कम रहा है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार आयात में लगातार नौवें महीने गिरावट आयी है। 

आलोच्य महीने में आयात 13.32 प्रतिशत घटकर 33.39 अरब डॉलर रह गया। इससे व्यापार घाटा कम होकर 9.87 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले नवंबर 2019 में यह 12.75 अरब डॉलर था हालांकि, व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच अंतर) अक्टूबर महीने के 8.78 अरब डॉलर के मुकाबले बढ़ा है। देश का निर्यात नवंबर 2019 में 25.77 अरब डॉलर रहा था। 

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के आठ माह की अवधि के दौरान निर्यात 17.76 प्रतिशत घटकर 173.66 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 33.55 प्रतिशत कम होकर 215.69 अरब डॉलर रह गया। इससे व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले आठ महीनों में 42 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 113.42 अरब डॉलर था। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments