• Last Update 05:14 am

Facebook: फेसबुक इंडिया पॉलिसी हेड अंखी दास ने इस्तीफा दिया, पक्षपात के आरोपों के बाद संसदीय समिति के सामने पेश हुई थीं
Business

Facebook: फेसबुक इंडिया पॉलिसी हेड अंखी दास ने इस्तीफा दिया, पक्षपात के आरोपों के बाद संसदीय समिति के सामने पेश हुई थीं

नई दिल्ली। फेसबुक की पब्लिक पॉलिसी की हेड अंखी दास ने इस्तीफ़ा दे दिया है। बीते दिनों अंखी दास पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हेट कंटेंट को रोकने में पक्षपात के आरोप लगे थे। अंखी संसद की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के सामने भी पेश हुई थीं। हालांकि अंखी ने इस्तीफा किस वजह से दिया है ये अभी साफ नहीं है। अंखी के इस्तीफे के बाद फेसबुक इंडिया ने अपने स्टेटमेंट में कहा, 'अंखी दास भारत में शुरुआती फ़ेसबुक कर्मचारियों में से एक हैं और 9 साल से कंपनी के भारत में ग्रोथ के लिए बड़ा रोल प्ले किया है। वहीं फेसबुक इंडिया हेड अजीत मोहन ने कहा कि पिछले दो सालों से अंखी दास उनके ही लीडरशिप में काम कर रही थीं और उन्होंने काफ़ी योगदान दिया है। 

अंखी पर हेट स्पीच के बढ़ावा देने के आरोप लगे थे
अमेरिका के द वॉल स्ट्रीट जर्नल में फेसबुक पर एक आर्टिकल पब्लिश हुआ था। इस आर्टिकल का शीर्षक था - 'फ़ेसबुक हेट स्पीच रूल्स कोलाइड विद इंडियन पॉलिटिक्स'। रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा गया था कि अंखी बीजेपी और हिंदुत्व समूहों से जुड़े नेताओं की नफरत वाली पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने देतीं। वॉल स्ट्रीट जनरल के लेख को लेकर भी कांग्रेस ने फ़ेसबुक के संस्थापक को 17 अगस्त को पत्र लिखकर आरोपों की जांच करने के लिए कहा था और साथ ही उन्हें ये सुनिश्चित करने को कहा था कि भारत में उनकी कंपनी सही तरीक़े से काम करे। हालांकि वॉल स्ट्रीट जनरल के लेख के बाद फ़ेसबुक ने कहा था कि वो नफ़रत फैलाने वाले भाषणों पर अपनी नीतियों को बिना किसी के राजनीतिक ओहदे या किसी पार्टी से उसके संपर्क को देखे लागू करती है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments