• Last Update 07:34 am

किसान नेताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक दिन का उपवास रखा
National

किसान नेताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक दिन का उपवास रखा

नयी दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान नेता शनिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को ‘सदभावना दिवस’ के रूप में मना रहे हैं और विभिन्न प्रदर्शन स्थलों पर उन्होंने एक दिन का उपवास रखा गया। संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य एवं किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शन और मजबूत होगा क्योंकि आने वाले दिनों में और किसान इसमें शामिल होंगे। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में किसान नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार की निंदा करते हुए आरोप लगाया था कि वह ‘शांतिपूर्ण’ प्रदर्शन को ‘नष्ट’ करने की कोशिश कर रही है। किसान नेताओं ने दावा किया कि गाजीपुर बॉर्डर से किसान नेता राकेश टिकैत को बृहस्पतिवार रात को कथित तौर पर पुलिस द्वारा हटाए जाने की कोशिश करने के बाद से गाजीपुर, सिंघू एवं टिकरी बॉर्डर सहित अन्य धरना स्थलों पर प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या बढ़ रही है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments