• Last Update 06:14 am

Farmers Protest: किसानों ने खोद डाला दुष्यंत चौटाला के लिए बनाया गया हेलिपैड, खट्टर बोले- क्या ये डेमोक्रेसी?
National

Farmers Protest: किसानों ने खोद डाला दुष्यंत चौटाला के लिए बनाया गया हेलिपैड, खट्टर बोले- क्या ये डेमोक्रेसी?

नई दिल्ली। करीब एक महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर डटे किसानों ने गुरुवार को हरियाणा के जींद जिले के उचाना में हैलीपैड को फावड़े से खोद डाला। यह हैलीपैड उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के लिए बनाया गया था। किसानों ने दुष्यंत चौटाला गो बैक के नारे भी लगाए। दुष्यंत चौटाला ने किसानों के विरोध को देखते हुए अपना दौरा रद्द कर दिया। किसानों का कहना है कि जब तक दुष्यंत चौटाला किसानों का समर्थन नहीं करते तब तक उन्हें इस क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे। किसानों ने कहा, जो भी नेता आएगा उसका इसी तरह विरोध किया जायगा। 

एक दिन पहले ही केंद्र सरकार के नए कृषि कानून का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले को रोक कर काले झंडे दिखाए थे और लाठियां भी चलाई थीं। कृषि कानून के मसले पर जारी किसानों के आंदोलन को लेकर खट्टर ने कहा कि आजकल हम तमाशा देख रहे हैं, कानून रद्द करने के लिए लोग दबाव बना रहे हैं। खट्टर ने कहा, क्या ये डेमोक्रेसी है, धींगामस्ती नहीं चलेगी। सभ्य तरीके से हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। वहीं किसानोंन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कह, मोदी सरकार ने सभी सरकारी संपत्ति को प्राइवेट हाथों में दे दिया है, कृषि के साथ भी यही किया जा रहा है। हम किसी संशोधन नहीं बल्कि कानून वापसी की मांग कर रहे हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments