• Last Update 06:53 am

Farmers Protest: आंदोलन की फंडिंग को लेकर बोले किसान, पीएम मोदी ने भेजे पैसे
National

Farmers Protest: आंदोलन की फंडिंग को लेकर बोले किसान, पीएम मोदी ने भेजे पैसे

नई दिल्ली। किसानों के आंदोलन की फंडिंग को लेकर सत्ताधारी पार्टी के कई नेता सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान सम्मान योजना की राशि मिलने के बाद पंजाब के किसानों ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलन करने के लिए ही ये पैसा भेजा है। किसानों का कहना है कि सरकार हमारे आंदोलन पर सवाल उठाते हुए पूछ रही है कि उनके आंदोलन की फंडिंग कौन कर रहा है? सियालका गांव के रहने वाले बलविंदर सिंह ने कहा, जो पैसा मोदी सरकार ने हमारे खाते में दिया है वह पैसा हम आंदोलन के लिए दान कर देंगे। 

सियालका गांव के रहने वाले दूसरे किसान जसपाल सिंह ने कहा, जो लोग आंदोलन की फंडिंग पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें हम यह कहना चाहते हैं कि पंजाब के किसान घर-घर गांव-गांव जाकर लोगों से इस आंदोलन के लिए समर्थन मांग रहे हैं। लोग अपनी इच्छाशक्ति से 50 रु से लेकर 5000 रु तक दान कर रहे हैं जिससे हम जरूरत का सामान खरीद कर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की मदद के लिए भेज रहे हैं। जसपाल ने कहा, मोदी सरकार ने हमारे खाते में 2000 रु भेजे हैं और अब यह पैसा भी हम आंदोलन के लिए भेज देंगे। हमारी लड़ाई सरकार से है। हम उसका दिया 1 रुपये भी इस्तेमाल नहीं करेंगे।

किसान और रिटायर्ड फौजी सूबेदार अर्शपाल सिंह ने कहा, 'हम खुशी से आंदोलन पर नहीं बैठे हैं। यह कानून किसानों के खिलाफ है इसलिए इसके खिलाफ हम तन मन धन से लड़ रहे हैं। मेरे खाते में भी 2000 रु आए हैं और मैंने भी पैसे आंदोलन के लिए दान कर दिए। इसके अलावा भी मेरे पास जो भी है वह अपने भाइयों को दे दूंगा। बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना के अंतर्गत देशभर के किसानों के बीच 18000 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।  हर किसान के खाते में 2000 रुपये भेजे गए हैं। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments